{"_id":"57d44f664f1c1bbb613183ea","slug":"devotees-are-pouring-in-ganesh-pandals","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश पंडालों में उमड़ रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश पंडालों में उमड़ रहे श्रद्धालु
Amar Ujala
Updated Sat, 10 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
गणेश पंडालों में उमड़ रहे श्रद्धालु
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणपति पंडालों में हर दिन बदल जाती हैं झांकियां
सुहागनगरी में चहुंओर गणपति बप्पा की धूम दिखी। गणेश पंडालों में सुबह एवं शाम को आरती के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। हर दिन नई झांकी सजाई जा रही है। झांकियों के दर्शन के साथ देवी जागरण के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
नगर में गणेश महोत्सव की धूम 15 सितंबर तक चलेगी। प्रमुख पंडालों में तो सुबह और शाम को आरती के समय भीड़ उमड़ रही है। गली बोहरान स्थित हुंडावाला मोहल्ले में बनाए गए गणेश पंडालों में मंगल आरती के साथ देर रात्रि तक कार्यक्रमों का क्रम चलता है। पप्पे शर्मा, दिनेश उपाध्याय, पंकज शर्मा, सुनील अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, नीरज शर्मा, अशोक उपाध्याय, ओमप्रकाश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, प्रसून गुप्ता शामिल थे। संकल्प वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा चंद्रवार गेट पर भव्य स्वरूप गणेश भगवान का भव्य पंडाल सजाया गया। अग्रवाल धर्मशाला के समीप जलवा वाले बाबा के पंडाल में काफी श्रद्धालु मौजूद थे। इस दौरान मुख्य रूप से देवेंद्र सिंह, मनोज बोहरे, अशोक कुमार सहित अनेक लोग शामिल थे। विभव नगर कल्याण समिति के तत्वावधान में लाल बाग के राजा के पंडाल में स्थापित गणेश मूर्ति के स्थल पर हर दिन भगवान गणेश की झांकी सजाई जा रही है। सोहन मार्केट स्थित गणेश महोत्सव में मुख्यरूप से अश्वनी चतुर्वेदी, सुधीर लहरी, अमित चतुर्वेदी सहित काफी श्रद्धालु पहुंचे।
700 स्थानों पर रखी गई गणेश प्रतिमाएं
शहर में गणेश पंडाल भले ही एक सैकड़ा के करीब ही सजाए गए हैं लेकिन मंदिरों के साथ ही घरों को मिलाकर करीब सात सौ स्थानों पर पंडाल सजाए गए हैं।