फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Development work worth crores, but no parking arrangements

Firozabad News: करोड़ों के विकास कार्य, लेकिन पार्किंग की व्यवस्था नहीं

Fri, 26 Dec 2025 01:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 26 Dec 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Development work worth crores, but no parking arrangements
फोटो 14 निगम के जलकल परिसर में निर्माणाधीन अर्बन प्लाजा। संवाद
फिरोजाबाद। नगर निगम क्षेत्र में स्मार्ट सिटी और मुख्यमंत्री वैश्विक नगर विकास योजना के तहत करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं, लेकिन एक बुनियादी कमी इन सबको भारी पड़ती दिख रही है। शहर के प्रमुख स्थलों पर तैयार हो रहे पार्क, कम्युनिटी हॉल और अर्बन प्लाजा भविष्य में वाहन पार्किंग नहीं बनाई गई हैं, जिससे शहर की सड़कों पर वाहनों का बोझ और जाम की समस्या और अधिक गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन


धरातल पर योजनाएं, सड़क पर वाहन
नगर निगम द्वारा राज्य स्मार्ट सिटी और 15वें वित्त आयोग की धनराशि से कई जनहितकारी कार्य कराए जा रहे हैं। लेकिन शहर के मुख्य बाजारों और व्यावसायिक क्षेत्रों में पहले से ही जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में बिना पार्किंग व्यवस्था के इन नए केंद्रों के खुलने से स्थिति और बिगड़ेगी।
विज्ञापन


इन प्रमुख स्थलों पर पार्किंग का संकट
अटल पार्क: 3 करोड़ की लागत से बनी भूल-भूलैया पर्यटकों को आकर्षित तो करेगी, लेकिन उनके वाहन खड़े होने के लिए जगह नहीं है।

गांधी पार्क (थीम पार्क): 1.3 करोड़ की लागत से ब्रज लोक कला थीम पार्क और ओपन जिम तैयार है, पर पार्किंग न होने से मुख्य मार्ग पर दबाव बढ़ेगा।

सीनियर केयर सेंटर: पुराने हाईवे के किनारे 6.5 करोड़ की लागत से बना यह सेंटर क्रियाशील होते ही इस मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगा सकता है।

अर्बन प्लाजा और जलकल परिसर: यहां व्यावसायिक गतिविधियां और वर्किंग वुमेन हॉस्टल होने के कारण वाहनों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे जलकल परिसर के मुख्य भवन के पास ही पार्किंग की मजबूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सौंदर्यीकरण तो हुआ, पर सड़क बना गैराज
रामचंद्र पालीवाल हॉल: एक सबक जो सिस्टम ने नहीं सीखा शहर के रामचंद्र पालीवाल हॉल का उदाहरण यह समझने के लिए काफी है कि बिना पार्किंग के विकास कैसे मुसीबत बन जाता है।

सड़क पर मेला, पटरी पर जाम
पर्यटन विभाग और निगम ने पालीवाल हॉल का आधुनिकीकरण और सौंदर्यीकरण तो कर दिया, लेकिन अपनी पार्किंग बनाना भूल गए। नतीजा यह है कि जब भी यहां कोई सरकारी या सार्वजनिक कार्यक्रम होता है, गांधी पार्क से लेकर आर्य नगर तक का इलाका ''''चोक'''' हो जाता है।

सरकारी गाड़ी, प्राइवेट समस्या
कार्यक्रमों में आने वाली वीआईपी और जनता की गाड़ियां मुख्य सड़क पर ही खड़ी होती हैं, जिससे आम राहगीरों का निकलना दूभर हो जाता है। यदि निर्माणाधीन अर्बन प्लाजा और भूल-भूलैया में भी यही गलती दोहराई गई, तो करोड़ों की लागत से बने ये स्मार्ट प्रोजेक्ट शहर के लिए जाम सेंटर बनकर रह जाएंगे।


जाम की भेंट चढ़ जाएंगी योजनाएं
विकास केवल इमारतों और पार्कों से नहीं, बल्कि बेहतर प्रबंधन से पूरा होता है। अगर समय रहते पार्किंग का ठोस प्रबंध नहीं हुआ, तो फिरोजाबाद की ये योजनाएं जाम की भेंट चढ़ जाएंगी। - प्रकाश निधि गर्ग, निवर्तमान प्रदेश सचिव, कांग्रेस

वर्जन

यातायात नियंत्रण के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है और यातायात पुलिस के साथ समन्वय किया जाएगा। वहीं, सीएनडीएस के अभियंता बासित किरमानी के अनुसार, अर्बन प्लाजा और कम्युनिटी सेंटर की डिजाइन में आंशिक संशोधन कर पार्किंग का प्रबंध करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए हैं। - आशीष शुक्ला, अधिशासी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed