{"_id":"68934e80a373bbcaaa025512","slug":"development-authoritys-bulldozer-runs-on-illegal-plots-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-153776-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अवैध भूखंडों पर चला विकास प्राधिकरण का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अवैध भूखंडों पर चला विकास प्राधिकरण का बुलडोजर
Wed, 06 Aug 2025 06:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 06 Aug 2025 06:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। मास्टर प्लान एरिया में बगैर मानचित्र स्वीकृत अवैध भूखंडों पर विकास प्राधिकरण ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल भी मौजूद रहा। कॉलोनी निर्माण कराने वाला व्यक्ति लंबे समय से अवैध कॉलोनी व प्लॉटिंग जैसे कार्य में संलिप्त बताया जा रहा है।
बुधवार को फिरोजाबाद विकास प्राधिकरण की टीम सिटी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल के साथ पचवान स्थित चिन्हित जगह पर पहुंची। सिक्स हाईवे के समीप स्थित करीब 1500 वर्गमीटर की भूमि पर अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी। प्लाटिंग कार्य ककरऊ कोठी क्षेत्र निवासी किसी सर्वेश बघेल द्वारा कराया जाना बताया गया। विकास प्राधिकरण द्वारा बगैर मानचित्र स्वीकृति की जा रही अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर की मदद से ढहा दिया गया।
प्राधिकरण अफसरों के मुताबिक पूर्व में अवैध कॉलोनी व प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान भी संबंधित व्यक्ति का नाम प्रकाश में आया था। कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे, राकेश तोमर, प्रदीप कुमार,धनेश कुमार एवं बेअंत सिंह आदि प्राधिकरण अधिकारी शामिल रहे।