{"_id":"58fa488e4f1c1b8f338b4bf7","slug":"deth-of-a-girl-in-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोद भराई की रस्म से पहले उठी युवती की अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोद भराई की रस्म से पहले उठी युवती की अर्थी
अमर उजाला ब्यूरो, फिरोजाबाद
Updated Fri, 21 Apr 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रसूलपुर के लालपुर रोड पर आटो की टक्कर से बाइक से गिरकर घायल हुई युवती को ट्रक ने रौंद दिया। इससे मौके पर युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, भाई और मां बालबाल बच गए। युवती को परिवारीजन गोदभराई के लिए कैलादेवी मंदिर लाने से पूर्व उसकी बड़ी बहन के यहां लेकर जा रहे थे।
शिकोहाबाद के मोहल्ला मोहम्मदपुर माढई निवासी निवासी राकेश पुत्र रामप्रकाश अपनी बहन बेबी(28) का रिश्ता तय किया था। शुक्रवार को राजराजेश्वरी कैलादेवी मंदिर पर बेबी को दिखाने के साथ ही गोद भराई की रस्म को पूरा किया जाना था। राकेश बेबी को मां कमलादेवी के साथ बाइक से गांव से बड़ी बहन मीना पत्नी लटूरीलाल निवासी कुशवाहानगर के यहां बाइक से लेकर आ रहा था।
बाइक सवार राकेश बेबी और मां कमलादेवी को लेकर रसूलपुर के लालपुर के पास पहुंचा था। तभी पीछे से आ रहे आटो ने बाइक में टक्कर मार दी। बेबी बाइक से गिर गई। इसी बीच ट्रक ने बेबी को रौंद दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित परिवारीजनों की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस बीच बाईपास मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पीआरबी के साथ रसूलपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।