फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   destitute cow died in accident in Firozabad secretary arranged for last rites

UP News: हादसे में निराश्रित गोवंश की मौत... सड़क पर नोचते रहे कुत्ते, सचिव ने कराया अंतिम संस्कार

Tue, 13 Aug 2024 08:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 13 Aug 2024 08:33 PM IST
सार

सुहागनगरी में हादसे में निराश्रित गोवंश की मौत हो गई। सड़क पर उसे कुत्ते नोचते रहे। सूचना पर सचिव ने अंतिम संस्कार कराया। 

विज्ञापन
destitute cow died in accident in Firozabad secretary arranged for last rites
बेसहारा गोवंश (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में अज्ञात वाहन ने निराश्रित गोवंश को टक्कर मार दी। हादसे में गोवंश की तड़पते हुए मौत हो गई। गोवंश के मरने के उपरांत उसे कुत्ते नोचते रहे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे सचिव ने अंतिम संस्कार कराया।

विज्ञापन


घटना टूंडला कोतवाली क्षेत्र के एटा रोड पर सिकरारी बंबा के पास की है। सोमवार देर रात्रि सड़क पार कर रहे निराश्रित गोवंश को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद सारी रात्रि सड़क पर पडे़ रहने से गोवंश की तड़ते हुए मंगलवार सुबह मौत हो गई। गोवंश के मरने के उपरांत भी किसी भी ग्रामीण या राहगीर ने उसके अंतिम संस्कार के लिए कोई कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन


सुबह कुत्ते गोवंश को नोचने लगे। इस बीच नगला प्रेम निवासी श्याम पाठक ने इसकी सूचना गोसेवा संघ के पदाधिकारियों को दी। संघ के पदाधिकारियों ने ग्राम पंचायत सचिव अनिल रजक ने जेसीबी मंगाकर गोवंश का अंतिम संस्कार कराया। इधर लाइन पार में दलदल में फंसी एक गाय की मौत हो गई। ग्राम प्रधान मीरादेवी ने गाय का अंतिम संस्कार कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed