फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Descended at Ramlila audience

रामलीला देखने उमड़े दर्शक

Mon, 16 Nov 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 16 Nov 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
Descended at Ramlila audience
थाना नगला सिंघी के गांव गढ़ी थानी में आयोजित हुई रामलीला के मंचन में भगवान राम, सीता व उनके भाइयों के अयोध्या पहुंचने की लीला की गई। भगवान राम का जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान राम भक्त जोरदार जयकारे लगाते नजर आए।
विज्ञापन

लीला में श्रीराम, सीता व उनके भाई जैसे ही अयोध्या पहुंचते हैं वैसे ही पूरी अयोध्या खुशी से झूम उठता है। अयोध्यावासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इससे पूर्व रानी कैकयी के साथ आयी उसकी बांदी मंथरा कैकयी को भड़काती है कि वह अपने पुत्र के लिए राजगद्दी व राम को वनवास मांगे। इस पर कैकयी मंथरा की बातों में आकर कोप भवन में पहुंच जाती है। वहीं राजा दशरथ को कैकयी के कोप भवन में होने की जानकारी मिलती है, तो वह कोप भवन पहुंचकर रानी कैकैयी से उनकी नाराजगी का कारण पूछते हैं। इस पर कैकयी अपने पुत्र भरत को राजगद्दी व राम को 14 वर्ष का वनवास मांगती है। कैकयी की यह बात सुनकर दशरथ उसे समझाते का प्रयास करते हैं, लेकिन वह पूर्व में दिए वचन को याद दिलाते हुए राजा जनक से ‘रघुकुल रीति सदा चलि आयी प्राण जाय पर बचन न जाई’ की बात कहते हुए पुत्र के लिए राजगद्दी व राम के लिए वनवास मांग लेती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed