फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Derived from the procession of pomp Nishadraj Guhraj

धूमधाम से निकाली निषाद राज गुहराज की शोभायात्रा

Wed, 06 Apr 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Wed, 06 Apr 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Derived from the procession of pomp Nishadraj Guhraj
धूमधाम से निकाली निषाद राज गुहराज की शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
 श्रंगवेरपुर के राजा गुहराज निषाद श्रीराम के परम सखा थे। गुहराज निषाद हमारे महापुरुषों में प्रमुख हैं। यह बात निषादराज गुहराज की शोभायात्रा का शुभारंभ करते हुए सीयर देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष कपूर चंद्र वर्मा ने कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निषाद जाति भारतवर्ष की मूल एवं प्राचीनतम जातियों में से एक है। रामायण काल में निषादों की अपनी अलग सत्ता एवं संस्कृति थी। निषाद एक जाति नहीं बल्कि चारों वर्ण से अलग पंचम वर्ण के नाम से जाना जाता था। आदिकवि महर्षि बाल्मीकि, महर्षि वेद व्यास, भक्त प्रहलाद और राम सखा महाराज गुहराज निषाद जैसे महान पुरुषों ने इस जाति को सुशोभित किया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में भी इस समुदाय के सूरवीरों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इससे पूर्व त्रिलोकी नाथ प्रधान ने दीप प्रज्वलित किया। शोभायात्रा का माता सीयर देवी प्रांगण से प्रारंभ होकर गदलपुरा, बजहेरा, ठार रामगढ, पीपरिया, चंडेश्वर व रसूलाबाद होती हुई पुन: माता सीयरदेवी मंदिर परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अध्यक्षता सीयर देवी के महंत दौलत गिरि ने व संचालन नारायण शस्त्री ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, प्रेमसिंह वर्मा, डा वीरेंद्र सिंह, संजय गोरख, सिलेट सिंह एडवोकेट, लीला धर वर्मा, हरिचरन सिंह, बृृजमोहन निषाद, देवकरन दिलावर, महेंद्र सिंह, सुनीता वर्मा, हिना वौहरे, ममता वर्मा, ब्रजेश निषाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed