फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Deputy Director did annual inspection of fire station

Firozabad News: उपनिदेशक ने किया फायर स्टेशन का वार्षिक निरीक्षण

Thu, 19 Feb 2026 12:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 19 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Deputy Director did annual inspection of fire station
फिरोजाबाद। अग्निशमन तथा आपात सेवा आगरा-अलीगढ़ परिक्षेत्र के उपनिदेशक ने बुधवार को फिरोजाबाद फायर स्टेशन का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने आगामी गर्मी के मौसम में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए तैयारियों का जायजा लिया। उपनिदेशक रमेश तिवारी बुधवार सुबह फायर स्टेशन पहुंचे। उन्होंने मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट सेक्शन, स्टोर रूम और मेस का निरीक्षण किया। स्टेशन परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष जताते हुए रजिस्टरों की जांच की और उन्हें अपडेट रखने के निर्देश दिए। अग्निशमन कर्मियों की परेड की सलामी ली। साथ ही मॉकड्रिल भी कराई। इसके बाद कर्मचारियों के साथ सैनिक सम्मेलन किया। कर्मियों से से व्यक्तिगत और विभागीय समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उनके जल्द निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस दौरान सीएफओ सतेंद्र पांडेय, एफएसओ दुर्गेश कुमार सहित अन्य अग्निशमन अधिकारी व कर्मचारी मुख्य रूप से मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed