फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Departmental inquiry begins against teacher who disappeared from school after taking leave from school

Firozabad News: सीएल लेकर स्कूल से गायब हुए शिक्षक की विभागीय जांच शुरू

Sun, 14 Dec 2025 06:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 14 Dec 2025 06:17 PM IST
विज्ञापन
Departmental inquiry begins against teacher who disappeared from school after taking leave from school
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। एका ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नगला तुला में तैनात शिक्षक द्वारा सीएल के लिए ऑनलाइन आवेदन कर स्कूल से अनुपस्थित रहने के मामले में विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। इस प्रकरण में ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ने जांच रिपोर्ट बीएसए को भेज दी है।
12 दिसंबर को प्राथमिक विद्यालय नगला तुला में तैनात शिक्षक आकाश यादव स्कूल नहीं पहुंचे। परिषदीय परीक्षाओं के दौरान स्कूल बंद होने की सूचना मिलने पर बीईओ श्रीकांत पटेल मौके पर पहुंचे। जांच में पाया गया कि शिक्षक आकाश यादव ने ऑनलाइन सीएल अप्लाई की थी और स्कूल से अनुपस्थित थे, जबकि परीक्षाओं के दौरान सीएल स्वीकृत नहीं की जा रही है। इसके अलावा एक अन्य शिक्षक मेडिकल अवकाश पर थे। जिससे विद्यालय में स्टाफ पूरी तरह अनुपस्थित रहा। ग्रामीणों ने बीएसए के नाम लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। एबीएसए श्रीकांत पटेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट बीएसए को सौंप दी है।
विज्ञापन



परीक्षा के दौरान स्कूल रहा बंद
जांच में सामने आया कि शिक्षक आकाश यादव ऑनलाइन सीएल डालकर स्कूल नहीं आए थे, जबकि परीक्षा अवधि में अवकाश मान्य नहीं था। एक अन्य शिक्षक के मेडिकल पर होने के कारण विद्यालय बंद रहा। सीएल निरस्त होने के बाद शिक्षक आकाश यादव करीब 11 बजे विद्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed