{"_id":"66b69b65058e683d300bbc34","slug":"dengue-larvae-found-in-melawala-bagh-health-teams-alerteddengue-larvae-found-in-melawala-bagh-health-teams-alerted-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-131069-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मेला वाला बाग में मिला डेंगू का लार्वा, अलर्ट हुईं स्वास्थ्य टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मेला वाला बाग में मिला डेंगू का लार्वा, अलर्ट हुईं स्वास्थ्य टीमें
Sat, 10 Aug 2024 04:12 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 10 Aug 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग हर रोज अलग-अलग इलाकों में दस्तक दे रहा है। शुक्रवार को शिकोहाबाद के कई इलाकों में स्वास्थ्य टीमों ने घर-घर जाकर सर्वे किया। इस दौरान मेला वाला बाग में एक घर में डेंगू का लारवा मिला।
मेला वाला बाग में एसीएमओ डाॅ. पवन कुमार क्षेत्र में निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। एक घर में लारवा मिलने पर टीम ने आसपास के लोगों को एकत्रित कर जागरूक किया। दवा का छिड़काव कराया गया। वहीं, फिरोजाबाद में मलेरिया के मरीज आने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गढ़ी हंसराम में पहुंची। मरीज को कई दिन से बुखार आ रहा था। मेडिकल कॉलेज के एक चिकित्सक ने मलेरिया मरीज होने की संभावना जताई। इसके बाद एसीएमओ डाॅ. पवन कुमार जांच करने के लिए गांव में पहुंचे। मरीज के घर जाकर जांच की। एसीएमओ ने बताया कि मरीज में मलेरिया के लक्षण थे। जांच रिपोर्ट देखी, उसमें मलेरिया निगेटिव आया था।