फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Demonstration of advocates at the headquarter against lathicharge in Hapur

Firozabad News: हापुड़ में लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं का मुख्यालय पर प्रदर्शन

Tue, 05 Sep 2023 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 05 Sep 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of advocates at the headquarter against lathicharge in Hapur
फिरोजाबाद। हापुड़ की घटना को लेकर सोमवार को जिलेभर के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे, जिससे न्यायालय और तहसीलों में काम ठप रहा। अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन अध्यक्ष जेपी यादव व महासचिव योगेंद्र बघेल के नेतृत्व में जुलूस निकावा। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री मांगपत्र डीएम को सौंपा। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सोमवार सुबह से कोर्ट में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी यादव एडवोकेट,महासचिव योगेंद्र बघेल, सुधीर शर्मा,धर्मेंद्र यादव, केके राजपूत सहित पूरी टीम के साथ अधिवक्ताओं ने न्यायालय प्रांगण से ही जुलूस निकाला। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री मांगपत्र डीएम को सौंपा। प्रदर्शन में नाहर सिंह यादव, महेंद्र सिंह यादव, यतीश यादव,उमेश ओझा, रतन सिंह, देवेंद्र यादव, धर्म सिंह यादव, प्रवीन यादव, बबलू सिह गोल्डी, जेपी शर्मा, विमल यादव, भरत यादव भी थे। सदर तहसील में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कामबंद हड़ताल की। अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर ज्ञापन सौंपा। चरन सिंह यादव, मुनेशपाल सिंह, प्रेम किशोर यादव, राकेश कुमार वर्मा, साहब सिंह, अजयवीर सिंह, सुरेशचंद्र बघेल, रामकुमार मिश्रा भी थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed