फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Demonstration at Congress headquarters against Madauli incident

फिरोजाबाद: मड़ौली कांड के विरोध में कांग्रेस का मुख्यालय पर प्रदर्शन

Wed, 15 Feb 2023 05:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 15 Feb 2023 05:02 PM IST
विज्ञापन
Demonstration at Congress headquarters against Madauli incident
मड़ौली कांड के विरोध में कांग्रेस का मुख्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन

दोषियों के खिलाफ हो कार्रवाई, घटना की निंदा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। कानपुर देहात के मड़ौली की घटना के विरोध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। पीड़ित परिवार को पांच करोड़ का मुआवजा, बेटों को सरकारी नौकरी दिए जाने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। कांग्रेस इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी के निर्देश पर कानपुर देहात के मड़ौली ग्राम पंचायत के गांव चालहा की घटना के विरोध में जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि चालहा गांव में कब्जे की शिकायत पर जिस प्रकार से एसडीएम, कानूनगो, लेखपाल, एसओ रूरा और पुलिस बल ने जिस प्रकार से कृष्ण गोपाल दीक्षित की पत्नी प्रमिला दीक्षित और उनकी बेटी शिवा उर्फ नेहा दीक्षित को प्रताड़ित करने के कारण मां बेटी की जिंदा जलकर जिस प्रकार से मौत हुई है। उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग ने पीड़ित परिवार को पांच करोड़ की सहायता राशि देने, दोनों बेटों को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मांग करने वालों में जिला उपाध्यक्ष मनोज भटेले, पीसीसी सदस्य शफात खान राजू, ब्लॉक अध्यक्ष रामशंकर राजौरिया, शिकोहाबाद नगर अध्यक्ष मुकेश गौड़, यूथ जिलाध्यक्ष चांद कुरैशी, जिला महासचिव चंद्रकांत यादव, यश दुबे, जिला सचिव खजांची दिवाकर, वकार खालिक, नुरुलहुदा लाला राइन, अनिल कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed