फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Demanded Chauth from doctor, threatened to kill

Firozabad News: चिकित्सक से मांगी चौथ, जान से मारने की दी धमकी

Thu, 28 Sep 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 28 Sep 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Demanded Chauth from doctor, threatened to kill

विज्ञापन
फिरोजाबाद। रसूलपुर थाना क्षेत्र के आसफाबाद निवासी एक चिकित्सक से चौथ मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। डाॅक्टर ने हाथरस के सासनी निवासी पिता-पुत्र समेत तीन आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। आसफाबाद निवासी भाजपा नेता डाॅ. एसपी लहरी ने बताया कि 22 वर्ष पहले उन्होंने सासनी देहात में संपत्ति का बैनामा कराया था। वहीं का रहने वाला ओम प्रकाश उनकी संपत्ति हड़पना चाहता है। उनके वहां जाने पर मानसिक उत्पीड़न कर चौथ मांगने के साथ ही गाली-गलौज कर देख लेने की धमकी देता है। उन्होंने कुछ दिन पहले संपत्ति की बिक्री करने की कोशिश की, तब भी उसने दखल दी। फोन पर भी धमकी दी थी। इसलिए उन्होंने उसका मोबाइल नंबर ब्लाक कर दिया। 24 सितंबर को ओम प्रकाश अपने बेटे अभिषेक व अज्ञात युवक के साथ मास्क लगाकर घर पर आया। ओम प्रकाश के हाथ में तमंचा था। तीनों लोगों ने उनसे मारपीट छीना झपटी करते हुए रुपयों की मांग की। इस बीच वहां एक मरीज आया तो उसे देख कर तीनों लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। डाॅ. लहरी ने आरोपियों के खिलाफ बुधवार को रसूलपुर थाने में प्राथमिकी लिखवाई है। इंस्पेक्टर भागवत सिंह गुर्जर ने बताया कि डाॅ. लहरी का संपत्ति को लेकर उनके साले से विवाद चल रहा है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed