फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Demand to build auto rickshaw stand raised in front of mayor

महापौर के समक्ष उठाई ऑटो रिक्शा स्टैंड बनाने की मांग

Tue, 31 Aug 2021 11:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Demand to build auto rickshaw stand raised in front of mayor
फिरोजाबाद। शहर के प्रमुख व्यापारिक स्थलों और बाजारों में ऑटो रिक्शा स्टैंड की स्थापना में देरी को लेकर व्यापारिक संगठनों ने रोष है। व्यापारी नेताओं ने महापौर नूतन राठौर से मुलाकात कर निर्माण में देरी होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल की बैठक मंगलवार को राधा स्वामी ज्वेलर्स नगला करन सिंह पर हुई। बैठक में मौजूद महापौर नूतन राठौर को व्यापारी नेता अंबेश शर्मा ने व्यापारियों की समस्याओं की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि कोटला चुंगी सहित अन्य प्रमुख व्यापारिक स्थलों पर खड़े होने वाले ऑटो रिक्शा दुकानदारों के लिए मुसीबत बने हुए हैं।
विज्ञापन

ऑटो स्टैंड नहीं होने के कारण ऑटो चालक दुकानों के सामने अपने वाहन खडे़ करते हैैं। उन्होंने समस्या निदान के लिए प्रमुख व्यापारिक स्थलों पर ऑटो रिक्शा स्टैंड स्थापना की मांग की। इस दौरान व्यापारी नेताओं ने चेतावनी दी यदि जल्द समस्या का निदान नहीं कराया गया तो आंदोलन किया जाएगा। कैलाश उपाध्याय, मदनलाल वर्मा, बिलाल कुरैशी, अनिल गुप्ता, अमिना सूफियान, शिवम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed