फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Demand for increase in bangle joining rates

Firozabad News: चूड़ी जुड़ाई की दरों में बढ़ोतरी की मांग

Mon, 04 May 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 04 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Demand for increase in bangle joining rates
फिरोजाबाद। कांच उद्योग में एमटीओ और कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों का बजट बिगड़ गया है, जिसके चलते मजदूरी दरों में वृद्धि की मांग उठने लगी है। वर्तमान में श्रमिकों को जुड़ाई के लिए 31.50 रुपये प्रति तोड़ा और तेल (एमटीओ) के लिए 4 रुपये अलग से मिलते हैं, लेकिन एमटीओ की कीमतें 100 रुपये पार होने से श्रमिक सुनील कुमार, हरीश गौतम और रोशनलाल निगम ने तेल राशि को बढ़ाकर 8 रुपये प्रति तोड़ा करने की मांग की है। श्रमिकों का कहना है कि 2024 के समझौते के बाद से लागत काफी बढ़ गई है। दूसरी ओर, स्टॉक स्वामी राजीव बंसल का कहना है कि फिलहाल कोई आधिकारिक मांग सामने नहीं आई है, यदि आती है तो सभी पक्षों के साथ बैठकर निर्णय लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed