{"_id":"62f7fb2660a076151c60081d","slug":"degu-firozabad-news-agr543379896","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में भी डेंगू की दस्त, आर्चिड ग्रीन में महिला आई डेंगू की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में भी डेंगू की दस्त, आर्चिड ग्रीन में महिला आई डेंगू की चपेट में
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर में डेंगू ने दस्तक दे दी है। एक निजी अस्पताल में हुई एंटीजन जांच में महिला डेंगू पॉजिटिव पाई गई है। खास बात यह है कि महिला शहर की पॉश कॉलोनी आर्चिड ग्रीन में रहती है। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और एलाइजा जांच के लिए भी सैंपल लिया। इधर, सीएमओ ने सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों से सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
आर्चिड ग्रीन निवासी रश्मि गुप्ता पत्नी सुकेश गुप्ता ने दो दिन पूर्व गुजरात से रक्षाबंधन पर लौटी हैं। रश्मि को अचानक बुखार आया तो एमसी अग्रवाल हॉस्पिटल में कराया। यहां एंटीजन जांच में रश्मि की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलीं। सीएमओ कार्यालय रिपोर्ट भेजी गई तो टीमें सक्रिय हो गईं। टीम ने आर्चिड ग्रीन पहुंचकर महिला का एलाइजा जांच के लिए सैंपल लिया। चूंकि स्वास्थ्य विभाग एलाइजा जांच से ही डेंगू पॉजिटिव मानता है। महिला के घर के आसपास के लोगों के घरों में भी लार्वा की जांच कर लोगों को जागरुक किया गया।
वहीं भारौल में भी एक युवक दो दिन पूर्व डेंगू की चपेट में आया है। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि निजी पैथालॉजी में कराई गई एंटीजन जांच में महिला डेंगू पॉजिटिव आई है। हम पुष्टि के लिए एलाइजा जांच करा रहे हैं। चूंकि डेंगू की मुख्य जांच एलाइजा ही है। हमने टीमों को अलर्ट रहने के लिए कहा है।