{"_id":"62dc44a906a74c290d197814","slug":"degu-firozabad-news-agr5411519134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ रहा डेंगू का खतरा, 31 स्थानों पर मिला लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ रहा डेंगू का खतरा, 31 स्थानों पर मिला लार्वा
विज्ञापन

दम्मामल नगर में 16 स्थानों पर मिला, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को किया सतर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिले में लोगों की जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम की जागरूकता के बाद भी डेंगू के लार्वा मिल रहे हैं। नगर में शनिवार को 31 स्थानों पर लार्वा मिले। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया। सूचना पर सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी भी करबला क्षेत्र में पहुंचे और लार्वा को देखा। सबसे ज्यादा खतरनाक स्थिति दम्मामल नगर की रही। यहां 16 घरों में लार्वा मिला।
करबला में दो घरों, दम्मामल नगर में 16 घरों में डेंगू का लार्वा पाया गया। हाजीपुरा चार और सैलई छह स्थानों पर घरों के कूलर, फ्रिज और पानी के बर्तनों में लार्वा होने की पुष्टि हुई है। टूंडला क्षेत्र में भी चार और रुकनपुरा में भी एक स्थान पर डेंगू के लार्वा मिलने की पुष्टि हुई है। इसे देखते हुए सीएमओ के अलावा अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मोहल्लों में पहुंच कर सोर्स रिडेक्शन के कार्य में जुटे हुए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों को जागरुक करने के साथ ही स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा है।
वहीं सीएमओ ने हिमायूंपुर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां सीएमओ ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को साफ सफाई के निर्देश दिए।