{"_id":"655e4637f8548cfe8e060227","slug":"deep-pits-dug-in-smart-road-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-10548-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: स्मार्ट रोड में खोदे गहरे गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: स्मार्ट रोड में खोदे गहरे गड्ढे
Wed, 22 Nov 2023 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 22 Nov 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्मार्ट रोड के सहारे नाला निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे क्षेत्रीय दुकानदारों के लिए मुसीबत बन गए हैं। दुकानदारों के अनुसार रेलवे स्टेशन तिकोनिया के पास गहरे गड्ढों के कारण उनकी आजीविका ठप है। शिकायत के बाद भी लापरवाही बरती जा रही है।
सुभाष तिराहा से स्टेशन रोड तिकोनिया तक पीडब्ल्यूडी विभाग स्मार्ट रोड का निर्माण करा रहा है। स्टेशन रोड तिकोनिया के समीप नाला निर्माण शुरू हुआ है। इसके लिए करीब 15 दिन पहले दुकानों के सामने गहरे-गहरे गड्ढे खोद दिए गए। दुकानों के सामने गड्ढे होने से ग्राहक नहीं आ पाते हैं। कुछ दिन पहले इन गड्ढों में गिरकर गाय की मौत हो गई। दुकानदार राजेंद्र कुमार,राजू सिंह,पुष्पेद्र आदि ने नगर आयुक्त व एक्सईन पीडब्ल्यूडी विभाग से खोदे गए गड्ढों पर नाला निर्माण का काम तेजी से पूरा कराने की मांग की है।