फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   deekhya app downlod

10 छात्रों को दीक्षा एप डाउनलोड़ कराएंगे शिक्षक

Wed, 02 Dec 2020 10:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
deekhya app downlod
फिरोजाबाद। परिषदीय स्कूल के शिक्षक अब गांव व मोहल्ले में रह रहे बच्चों के घर घर जाकर उनके अभिभावकों को भी दीक्षा एप के बारे में जानकारी देंगे। एप को बढ़ावा देने और अधिक से अधिक प्रयोग में लाकर बच्चों की पढ़ाई को प्रभावित होने से रोकने के लिए शिक्षक इसके लिए अभिभावकों को प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

साथ ही एप डाउनलोड करने के बाद इसके प्रयोग का तरीका भी बताएंगे। हर एक शिक्षक अपने विद्यालय से जुड़े गांव व मोहल्लों में आसपास के 10 छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को दीक्षा से जोड़ने, उसके इस्तेमाल और गतिविधियों के बारे में जानकारी देंगे। वही अध्यापकों को इसकी हर दिन की रिपोर्ट तैयार कर विभाग को सौंपनी होगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते शासन की ओर से फिलहाल स्कूल खोलने के कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसको देखते हुए शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों की पढ़ाई को ऑनलाइन माध्यम से जारी रखा गया है। शासन की ओर से परिषदीय स्कूलों में बच्चों को अब दीक्षा एप के जरिए पढ़ाई कराने के आदेश मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में दीक्षा एप को और बढ़ावा देने और उसका इस्तेमाल बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग ने योजना बनाई है। इसमें शिक्षक अपने विद्यालय और आसपास के छात्र और उनके अभिभावकों को इससे जोड़कर उन्हें उसके बारे में जानकारी देंगे। प्रभारी बीएसए विनोद पांडेय ने बताया कि स्कूलों में तैनात शिक्षकों द्वारा बच्चों के घर-घर जाकर दीक्षा एप को डाउनलोड कराया जाएगा। अभिभावकों को भी जागरूक किया जाएगा।

चित्रों के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जाएगा
दीक्षा एप में कक्षा एक से आठ तक सभी विषयों के पाठ्यक्रम को समाहित किया गया है। किस कक्षा में किस पाठ को पढ़ना हैं, उसको क्लिक करते ही वह प्रारंभ हो जाएगा। दीक्षा एप को डाउनलोड करने के बाद जहां बच्चों की पढ़ाई आसान होगी तो वह शिक्षकों का बोझ भी हल्का हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed