{"_id":"69de812cea1040f8eb098373","slug":"debt-ridden-labourer-commits-suicide-after-returning-from-delhi-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-172416-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कर्ज से परेशान दिल्ली से लौटे मजदूर ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कर्ज से परेशान दिल्ली से लौटे मजदूर ने दी जान
Tue, 14 Apr 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
एका (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के नगला हरपाल में दिल्ली से घर लौट रहे एक व्यक्ति ने अपने ही खेत के पास पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। वह आर्थिक तंगी और कर्ज के कारण पिछले कई महीनों से मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द किया।
थाना जसराना के गांव खड़ीत निवासी श्यामवीर सिंह यादव (42) दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। सोमवार को वह दिल्ली से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान नगला राजाराम स्थित अपने खेत के पास उसने कटहल के पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के बड़े भाई सुरेश चंद्र ने बताया कि श्यामवीर पांच भाइयों में से एक था। उसके पास केवल दो बीघा जमीन थी, जिससे परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो रहा था। घर की जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने कई लोगों से कर्ज ले रखा था। समय पर रुपया वापस न कर पाने और कर्जदारों के दबाव के चलते वह काफी समय से तनाव में था। इसी मानसिक परेशानी के चलते उसने यह कदम उठाया। श्यामवीर दिल्ली में अकेले रहकर मेहनत-मजदूरी करता था ताकि अपने बेटे और परिवार का भविष्य संवार सके। उसके पीछे एक बेटा और रोता-बिलखता परिवार रह गया है।