{"_id":"604b679c8ebc3e59077722c6","slug":"death-parshad-heart-attack-disease-bhartiya-janta-party-firozabad-news-agr4842738159","type":"story","status":"publish","title_hn":"ह्दय गति रुकने से हुई नामित पार्षद की मौत, पैनल से कराया गया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ह्दय गति रुकने से हुई नामित पार्षद की मौत, पैनल से कराया गया पोस्टमार्टम
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भाजपा के नामित पार्षद नेत्रपाल की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पार्षद की मौत सूचना पर मेयर नूतन राठौर के साथ कई पार्षद जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला संतनगर निवासी भाजपा पार्षद नेत्रपाल सिंह बृहस्पतिवार सुबह से गायब थे। दोपहर बाद वह सदर तहसील परिसर में बेहोशी की हालत में पड़े मिले। जहां से परिजन उन्हें घर ले गए। शाम करीब छह बजे उनकी मौत हो गई। भाजपा पार्षद नेत्रपाल की मौत की सूचना पर पुलिस उनके घर पहुंच गई। शुक्रवार को पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
पार्षद नेत्रपाल की मौत की खबर पर मेयर नूतन राठौर, पार्षद मोहित अग्रवाल, उदय प्रताप सिंह, गैंदालाल राठौर, भाजपा नेता देवेश कुमार भी जिला अस्पताल पहुंचे। मेयर ने मामले की जानकारी करने के साथ ही परिवार को सांत्वना दी है। वहीं, कोतवाल लाइनपार जेएस अस्थाना का कहना है कि पार्षद की मौत ह्रदय घात से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई गई है।