फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Death of an old woman due to bull's thrashing, ruckus, attempt to block

फिरोजाबाद: सांड के पटकने से वृद्धा की मौत, हंगामा, जाम लगाने का प्रयास

Sat, 11 Feb 2023 04:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 11 Feb 2023 04:40 PM IST
विज्ञापन
Death of an old woman due to bull's thrashing, ruckus, attempt to block
फोटो
विज्ञापन

सांड के पटकने से वृद्धा की मौत, हंगामा, जाम लगाने का प्रयास
पशुओं के लिए खेत से चारा लेने गई थी, एसडीएम ने गुस्साए लोगों को कराया शांत
संवाद न्यूज एजेंसी
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। पशुओं के लिए खेत से चारा लेने गई वृद्धा को सांड ने पटक दिया। सांड का सींग महिला के पेट में घुस गया। उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक खेत से शव नहीं उठने दिया। जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने के साथ ही सांड को पकड़वाकर गोशाला भेजा, तब पुलिस शव उठा सकी। खैरगढ़ क्षेत्र के गांव कनवारा निवासी किशन देवी (70) शनिवार को पशुओं को बंबा स्थित कालीचरन के खेत से चारा लेने गई थी। तभी सांड ने वृद्धा पर हमला किया। सांड का सींग वृद्धा के पेट में घुस गया था, महिला की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी।

सूचना पर थानाध्यक्ष खैरगढ़ विनोद कुमार पुलिस बल मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव उठाने का प्रयास किया। तो ग्रामीणों ने विरोध करते हुए शव नहीं उठने दिया और जाम लगाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की मांग थी कि जब तक सांड नहीं पकड़ा जाता तब तक शव नहीं उठने दिया जाएगा। सूचना पर एसडीएम शिकोहाबाद शिवध्यान पांडेय, सीओ देवेंद्र कुमार, पशु चिकित्सक अधिकारी रामजी शर्मा के साथ अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। उन्होंने शिकोहाबाद से टीम बुलाकर सांड को पकड़वाया तब कहीं जाकर वृद्धा के शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। थानाध्यक्ष खैरगढ़ विनोद कुमार का कहना है कि वृद्धा की मौत सांड के हमले से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed