{"_id":"62bb460939e38128144d4222","slug":"death-firozabad-news-agr5384004138","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचार न मिलने से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचार न मिलने से वृद्ध की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपचार न मिलने से वृद्ध की मौत
परिजन बोले, पीटकर हत्या की गई
मृतक लखपति और उसके दो बेटों के खिलाफ दर्ज है एससी-एसटी का मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद(फिरोजाबाद)। नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव केसरी में 75 साल के वृद्ध की उपचार न मिल पाने से सोमवार रात मौत हो गई। मृतक भाई विनोद व अन्य लोगों ने पीटकर हत्या की बात कही है।
मामला केसरी गांव का है। 24 जून को शाम सात बजे तालाब के किनारे नल पर पानी भरने को लेकर अशोक के पुत्रों से लखपति के पुत्रों का विवाद हो गया था। इस मामले में अशोक ने 26 जून को थाने में लखपति और उसके दो पुत्रों के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद लखपति के दोनों पुत्र पुलिस भय से घर छोड़ कर चले गए। बच्चों के घर न होने से बुजुर्ग का उपचार नहीं हो सका और सोमवार रात में मौत हो गई। वृद्ध की मौत के बाद ग्रामीण एकत्रित हुए और विरोधी पक्ष पर हत्या का आरोप लगाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गगन गौड का कहना है कि वृद्ध बीमार थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।