{"_id":"628294ce9a37382e285a2488","slug":"death-firozabad-news-agr5337508192","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से घायल महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई से घायल महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिटाई से घायल महिला की मौत
- खैरगढ़ थाने में दर्ज कराया था तीन तलाक का मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
खैरगढ़(फिरोजाबाद)। तीन तलाक के बाद पिटाई कर घर से निकाली गई महिला की उपचार के दौरान जयपुर में मौत हो गई। रविवार सुबह आठ बजे परिजन शव लेकर गांव खैरगढ़ पहुंचे तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। महिला ने एक माह पहले तीन तलाक का मुकदमा खैरगढ़ थाने में दर्ज कराया था।
खैरगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली हीना (26) का विवाह वर्ष 2021 में एटा जिले के जलेसर थाना क्षेत्र के गांव गुदाऊं निवासी हसनैन के साथ हुआ था। मृत महिला के पिता शरीफ खां का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर पति ने तीन तलाक और पिटाई कर बेटी को घर से निकाल दिया। इसका मुकदमा खैरगढ़ थाना पुलिस ने दर्ज किया था। बेटी का उपचार जयपुर में चल रहा था। रविवार को बेटी की मौत हो गई। थानाध्यक्ष खैरगढ़ अनुरुद्घ प्रताप सिंह का कहना है कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तीन तलाक मुकदमा पूर्व में दर्ज है। जांच कर दोषियाें के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।