फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Deadline for advance registration for Classes 9-11 extended; now open until September 10.

Firozabad News: कक्षा 9-11 अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 10 सितंबर तक मौका

Thu, 27 Aug 2026 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 27 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Deadline for advance registration for Classes 9-11 extended; now open until September 10.
फिरोजाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2026-27 और परीक्षा वर्ष 2027 के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। परिषद ने कक्षा नौ और 11 के छात्र-छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब सभी विद्यालय 10 सितंबर तक विद्यार्थियों का अग्रिम पंजीकरण कर सकेंगे।
विज्ञापन

पहले पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 अगस्त निर्धारित की गई थी। निर्धारित समय तक कई विद्यालयों में विद्यार्थियों का पंजीकरण कार्य पूरा नहीं हो पाया था। इस स्थिति को देखते हुए परिषद ने पंजीकरण के लिए अतिरिक्त समय देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मुदिता पांडेय ने बताया कि परिषद ने यह निर्णय छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया है। नए आदेश के अनुसार, विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को अग्रिम पंजीकरण शुल्क जमा कराना होगा। साथ ही, संबंधित शैक्षिक विवरण परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करना होगा। परिषद की ओर से सभी प्रधानाचार्यों को संशोधित तिथि की जानकारी भेज दी गई है। 25 अगस्त तक बड़ी संख्या में विद्यालयों को पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। परिषद ने इन समस्याओं को संज्ञान में लिया। नए आदेश के तहत विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को कक्षा नौ और 11 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का अग्रिम पंजीकरण शुल्क जमा कराना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक मुदिता पांडेय ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीकरण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed