फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dead body of young man found in drain in Firozabad Police trying to identify young man

Firozabad: नाले में मिला युवक का शव, जेब में मिले शराब के क्वार्टर; आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Mon, 11 Mar 2024 06:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Mar 2024 06:20 PM IST
सार

फिरोजाबाद में एक युवक का शव नाले में मिला। उसकी जेब से शराब के दो क्वार्ट मिले। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। 

विज्ञापन
Dead body of young man found in drain in Firozabad Police trying to identify young man
नाले में मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में नाले में युवक का शव पड़ा मिला। उसे बुलडोजर से निकलवाया गया। उसके पास से शराब के दो क्वार्टर मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस युवक की शिनाख्त कराने में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने का काम प्रारंभ कर दिया है।

विज्ञापन


उत्तर थाना क्षेत्र के रहना नाले में सोमवार को एक युवक का शव उतराता दिखाई दिया। शव देखकर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। शव को नाले में पड़े होने की जानकारी इलाका पुलिस को दी गई। शव नाले के बीच में होने के कारण उसे बाहर निकालने के लिए पुलिस को बुलडोजर मंगाना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद बुलडोजर की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच कर रही है

पुलिस टीम को तलाशी के दौरान मृतक के कपड़ों में शराब के दो क्वार्टर मिले। पुलिस के अनुसार युवक के शरीर पर चोट का निशान नहीं है और न ही उसके हाथ पर कोई नाम गुदा है। थाना प्रभारी वैभव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम गृह में रखवाया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कराए जा रहे हैं। साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, इससे उसकी शिनाख्त हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed