फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dead body of glass factory worker found on railway track

Firozabad News: रेल ट्रैक पर मिला ग्लास फैक्टरी मजदूर का शव

Wed, 10 Jan 2024 05:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 10 Jan 2024 05:57 PM IST
विज्ञापन
Dead body of glass factory worker found on railway track
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र निवासी ग्लास फैक्टरी मजदूर का शव रसूलपुर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस ट्रेन के चपेट में आने से मजदूर की मौत बता रही है, जबकि परिजन कुछ और ही आशंका जाहिर कर रहे हैं। फिलहाल परिजन भी चुप्पी साधे हुए हैं। थाना रामगढ़ के गांव नैपई निवाासी निहाल (32) ग्लास फैक्टरी में मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण किया करता था। मंगलवार को ड्यूटी पर न जाकर वह दोपहर करीब एक बजे घर से बाजार की कहकर निकला था। देर शाम तक उसकी कोई सुराग न लगने पर परिजन ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन को ट्रेस किया तो रसूलपुर क्षेत्र में गांव मौढ़ा के पास भाजपा कार्यालय के पीछे से गुजर रहे रेलवे ट्रैक पर उसका शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

परिजन दबी जुबां से मामले को हत्या बता रहे हैं, लेकिन पुलिस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत बता रही है। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने सेे हुई है। फिलहाल परिजन ने कोई शिकायती पत्र नहीं दिया। पोस्टमार्टम और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed