फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dead body of farmer found lying in pond in Firozabad who gone out to guard crops

UP: फसल रखवाली के लिए निकले किसान का शव तालाब में पड़ा मिला, रातभर खोजते क्षेत्र में रहे परिजन; मची चीख पुकार

Fri, 02 Feb 2024 05:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 Feb 2024 05:28 PM IST
सार

फिरोजाबाद में घर से फसल रखवाली के लिए निकले किसान का शव तालाब में पड़ा मिला। परिजन रातभर उसे  क्षेत्र में खोजते रहे। खबर मिली तो चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन
Dead body of farmer found lying in pond in Firozabad who gone out to guard crops
कालीचरन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शुक्रवार की सुबह किसान का शव घर से करीब 200 मीटर दूर एक तालाब में पड़ा मिला। खेत से वापस आने में देरी होने पर परिजन ने रातभर उसकी तलाश करते रहे। लेकिन, कहीं पता नहीं चला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई है।

विज्ञापन


घटना फरिहा थाना क्षेत्र के नगला कांस गांव की है। गांव निवासी कालीचरन (45) खेती करके परिवार का भरण पोषण करता था। बृहस्पतिवार की शाम वह फसल निगरानी के लिए खेत गया था। काफी देर तक वापस नहीं आया। इस पर परिजन उसकी तलाश के लिए निकले। काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। 
विज्ञापन


काफी देर तक कोई सुराग न लगने पर सूचना पुलिस को दे दी गई। रातभर तलाश करने के बाद भी किसान का कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे राहगीरों ने देखा कि एक व्यक्ति का शव तालाब में पड़ा था। सूचना पर परिजन मौके पर आ गए। तालाब से शव निकालकर देखा तो वह किसान का ही था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान की मौत से परिजन के बीच कोहराम मच गया। मामले की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि किसान नशा करने का लती था। खेत से वापस आते समय वह तालाब में गिर गया होगा। इससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed