{"_id":"64e4c695bda806882b0fa067","slug":"dead-body-of-dalit-girl-was-found-lying-in-drain-in-firozabad-family-has-accused-auto-driver-of-killing-her-2023-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नाले में मिला युवती का शव, परिजन बोले- ऑटो चालक ने की हत्या; पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नाले में मिला युवती का शव, परिजन बोले- ऑटो चालक ने की हत्या; पुलिस तलाश में जुटी
Tue, 22 Aug 2023 08:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 22 Aug 2023 08:06 PM IST
सार
फिरोजाबाद में नाले में युवती का शव पड़ा मिला। परिजन ने कहा कि ऑटो चालक ने हत्या करके फेंका है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Firozabad News: पूजा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार की शाम घर से कूड़ा बीनने के लिए निकली दलित युवती का शव ककरऊ कोठी के पास नाले में पड़ा मिला। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने एक परिचित ऑटो चालक पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
मामला उत्तर थाना क्षेत्र के दम्मामलनगर मोहल्ले का है। यहां के निवासी देवानंद उर्फ टिंकी की 18 वर्षीय बेटी पूजा उर्फ प्रीति रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे कूड़ा बीनने के लिए घर से निकली थी। परिजन के अनुसार युवती को मोहल्लावासियों ने रात करीब दस बजे क्लब चौराहे के पास देखा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Mainpuri News: बारिश के बीच भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबकर पांच लोग घायल; दो की हालत नाजुक
विज्ञापन
इसके बाद युवती के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिजन युवती की तलाश में जुटे थे। मंगलवार की सुबह पुलिस द्वारा अज्ञात युवती का शव जलेसर रोड ककरऊ कोठी के पास बरामद होने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। शव की शिनाख्त के बाद परिजन में कोहराम मच गया।
परिजन ने एक परिचित ऑटो चालक पर हत्या का संदेह व्यक्त करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। एसएचओ थाना उत्तर कमलेश सिंह ने बताया कि हत्यारोपी की तलाश की जा रही है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। परिजन के अनुसार पुलिस ने युवती के शव को ठिकाने लगाने में प्रयुक्त ऑटो को बरामद कर लिया है।
यह भी पढ़ेंः- सांड पर अटपटा बयान देकर चर्चा में योगी के मंत्री: बोले-ये तो पहले की सरकारों की देन, हम तो उनके पाप धो रहे हैं
परिजन ने एक परिचित ऑटो चालक पर हत्या का संदेह व्यक्त करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। एसएचओ थाना उत्तर कमलेश सिंह ने बताया कि हत्यारोपी की तलाश की जा रही है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। परिजन के अनुसार पुलिस ने युवती के शव को ठिकाने लगाने में प्रयुक्त ऑटो को बरामद कर लिया है।
यह भी पढ़ेंः- सांड पर अटपटा बयान देकर चर्चा में योगी के मंत्री: बोले-ये तो पहले की सरकारों की देन, हम तो उनके पाप धो रहे हैं
हालांकि युवक अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस जांच के दौरान ऑटो चालक ने विवाद की बात सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवती का संदिग्ध ऑटो चालक से काफी देर तक क्लब चौराहे पर विवाद व कहासुनी होती रही। बाद में युवती उसी ऑटो में बैठकर चली गई थी।