फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dead body of a youth found on the road, murder alleged

Firozabad News: सड़क पर मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Fri, 09 May 2025 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 09 May 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found on the road, murder alleged
 युवक की मौत की जानकारी मिलने पर कोतवाली के बाहर विलाप करते हुए परिजन
जसराना। बृहस्पतिवार की देर शाम एटा-शिकोहाबाद मार्ग के बनवारा के पास सड़क हादसे में एक युवक के मृत होने की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शिनाख्त नहीं होने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को मृतक की पहचान जरैला निवासी मनोज के रूप में हुई। परिजन ने युवक की हत्या कर बोलेरो से फेंकने का आरोप लगाया। वहीं पुलिस ने कहा कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की देर रात्रि थाना जसराना पुलिस को सूचना मिली कि एटा-शिकोहाबाद मार्ग के बनवारा के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। जानकारी मिलने पर थाना जसराना से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास करने के साथ ही लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शुक्रवार की देर रात्रि जरैला के लोगों ने पोस्टमार्टम ग्रह पहुंचकर शिनाख्त मनोज के रूप में की।
विज्ञापन

ग्रामीणों एवं परिजन ने बताया थाना जसराना के गांव जरैला से योगेश के पुत्र अभिषेक की बरात एटा शिकोहाबाद मार्ग पर मौजूद गांव नूरपुर में गई थी। बरात में शामिल होने के लिए अन्य ग्रामीणों के साथ हुकुम सिंह का 35 वर्षीय पुत्र मनोज भी गया था। बृहस्पतिवार की देर रात्रि वह बोलेरो में बैठकर घर आ रहा था। उसके साथ पांच अन्य लोग भी मौजूद थे। लौटते समय विवाद होने पर उसकी पिटाई लगाकर हत्या करने के बाद उसे बोलेरो से नीचे फेंक दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन गांव के ही पांच लोगों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया युवक की मौत सड़क हादसे में हुई है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed