फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dead body of a youth found in a paddy field, family alleges murder, blocks road

Firozabad News: धान के खेत में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप, परिजन ने लगाया जाम

Thu, 02 Oct 2025 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 02 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found in a paddy field, family alleges murder, blocks road
सांकेतिक 
सिरसागंज/फिरोजाबाद। सिरसागंज थाना क्षेत्र के हुसैनपुर बैजुआ गांव में बुधवार सुबह धान के पानी से भरे खेत में एक 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजन ने आरोप लगाया कि उनकी दो महीने पुरानी रंजिश के चलते हत्या की गई है। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव ले गए और सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


जयवीर सिंह उर्फ टिंचू (35) पुत्र मुंशी लाल निवासी हुसैनपुर बैजुआ का शव बुधवार सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने कपिल के धान के खेत में पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई। मृतक के भाई चेतन प्रकाश ने घटना स्थल पर पुलिस को बताया कि उनके भाई को कुछ लोगों ने मारकर खेत में फेंक दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जयवीर को करीब दो दिन पहले कुछ लोगों ने धमकी भी दी थी। परिजनों ने बताया कि जयवीर सिंह मंगलवार को मजदूरी करने सिरसागंज गए थे, लेकिन रात में घर नहीं लौटे। पूरी रात खोजने के बाद सुबह उनका शव खेत में मिला। घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी सिरसागंज अनिवेश सिंह और फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन




पत्नी ने दी पुरानी रंजिश में हत्या की तहरीर

मृतक जयवीर की पत्नी संगीता ने हत्या के पीछे की वजह बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त को उनके परिवार की एक युवती को गांव के रिश्तेदारों का एक युवक बहला फुसलाकर ले गया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था और पुलिस ने तीन लोगों को जेल भी भेजा था। परिवारीजन का आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते जयवीर सिंह की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रामीणों ने किया अरांव मार्ग जाम करने का प्रयास

पोस्टमार्टम के बाद जब जयवीर का शव फिरोजाबाद से गांव पहुंचा तो ग्रामीणों की भारी भीड़ अरांव रोड पर जमा हो गई। गुस्साए ग्रामीणों और महिलाओं ने सड़क पर बैठकर जाम लगाने का प्रयास किया।


थाना प्रभारी वैभव प्रताप सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और सड़क जाम कर रही महिलाओं को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम खोल दिया और मृतक का अंतिम संस्कार कराया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed