{"_id":"651999c2f4f6b7534f0d8f93","slug":"case-of-harassment-of-female-constable-by-her-in-laws-has-come-to-light-in-agra-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: ससुरालियों से आजिज महिला आरक्षी, जेठ-ननद के साथ पति बंधक बनाकर करता उत्पीड़न; किसी तरह बचकर पहुंची मायके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ससुरालियों से आजिज महिला आरक्षी, जेठ-ननद के साथ पति बंधक बनाकर करता उत्पीड़न; किसी तरह बचकर पहुंची मायके
Mon, 02 Oct 2023 12:04 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:04 AM IST
सार
आगरा में महिला आरक्षी ससुरालियों से आजिज है। जेठ-ननद के साथ पति बंधक बनाकर उत्पीड़न करता है। किसी तरह वह बचकर मायके पहुंची। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
woman crime
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में महिला आरक्षी के उत्पीड़न का मामला सामने आया है। ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे बंधक बनाकर पीटते हैं। वह किसी तरह जान बचाकर मायके आ गई। अब ससुराली फोन करके वापस आने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
मामला फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के मंडी मिर्जा खान का है। यहां के निवासी वीरी सिंह कुशल ने अपनी पुत्री साधना सिंह महिला आरक्षी के पद पर तैनात है। उसकी शादी 18 जनवरी 2020 को अलीगढ़ जनपद के थाना इगलास के गांव हरोता निवासी चोखे सिंह के पुत्र बबलू सिंह के साथ की थी। शादी में उन्होंने काफी पैसा भी खर्च किया। बरातियों का स्वागत सत्कार किया। धूमधाम से बेटी को विदा किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- VIDEO : शाही जामा मस्जिद में शहर मुफ्ती व इंतजामिया कमेटी के बीच नोकझोंक, ऑफिस खाली कराने पहुंचे थे पदाधिकारी
विज्ञापन
अब वीरी सिंह कुशल ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर में बताया कि शादी के दो महीने बाद ही ससुराल में पुत्री साधना सिंह का उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। जेठ राजेंद्र सिंह, आकाश एवं नंद सुनीता के साथ पति बबलू सिंह भी अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा। इसके लिए आए दिन बेटी को पीटता। उत्पीड़न से भयभीत एवं त्रस्त होकर बेटी मायके आ जाती। वह कई महीने तक वापस जाने को तैयार न होती।
यह भी पढ़ेंः- UP: बाहरवाली का किया विरोध तो पति ने रची खौफनाक साजिश, दफनाने को घर में ही खोदी कब्र; फिर आधी रात किया यह कांड
ससुराल जाने पर पति बबलू सिंह, जेठ सास एवं नंद द्वारा बंधक बनाकर कई महीने तक उत्पीड़न किया गया। बड़ी मुश्किल से वह इनके चंगुल से छूटकर मायके पहुंच पाई। वर्तमान में वह झांसी क्षेत्र में पुलिस आरक्षी के पद पर कार्यरत है। पति बबलू सिंह एवं अन्य लोगों से फोन करवाकर ससुराल आने का दबाव बना रहा है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न एवं बंधक बनाकर उत्पीड़न करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।