फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   DCM collided with tempo, driver injured

Firozabad News: टेंपो में डीसीएम ने मारी टक्कर, चालक घायल

Fri, 02 Feb 2024 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 02 Feb 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
DCM collided with tempo, driver injured
शिकोहाबाद। घर से शिकोहाबाद आ रहे टेंपो सवार युवक को डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक घायल हो गया। घायल के भाई ने घटना का विरोध करने पर डीसीएम चालक के साथियों ने उसके साथ पिटाई कर दी। इससे उसके सिर में चोटें आई हैं। दोनों घायल भाइयों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव मोहम्मदपुर मांडई निवासी अल्ताफ अपना टेंपाे लेकर घर से शिकोहाबाद की ओर आ रहा था। अभी वह घर से बाहर निकला ही था, तभी अचानक सामने से आई डीसीएम ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे अल्ताफ गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होने पर घायल टेंपो चालक का भाई भी वहां आ गया। उसने डीसीएम चालक से घटना का विरोध किया, तो उसके साथियों ने घायल युवक के भाई को भी पीटकर घायल कर दिया। जिससे वह भी घायल हो गया। दोनों भाइयों को परिजन ने उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed