फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   DCM collided with an auto, five injured

Firozabad News: डीसीएम ने ऑटो में मारी टक्कर, पांच घायल

Sat, 28 Jun 2025 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 28 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
DCM collided with an auto, five injured
घायलों को सरकारी गाड़ी से उपचार के लिए भेजती राजावली पुलिस। संवाद
फिरोजाबाद। थाना रजावली क्षेत्र में तेज रफ्तार डीसीएम ने सवारियों से भरे ऑटो में टक्कर मार दी। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अपनी गाड़ी से उपचार के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

शनिवार को टूंडला-एटा मार्ग पर नगला सिकंदर के समीप एक डीसीएम एटा की ओर से जा रहा था। जिसने टूंडला की ओर से आ रहे ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सवारियों में चीखपुकार मच गई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अपनी सरकारी गाड़ी से ही घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर भिजवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि रमा, 10 वर्षीय करन पुत्र सोनू निवासीगण बन्ना थाना टूंडला, शारिक निवासी कुतुकपुर, राजेंद्र, इंद्रजीत निवासीगण नगला दल थाना पचोखरा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। डीसीएम और ऑटो क्रेन की मदद से किनारे कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed