{"_id":"64b6db15cbaaab56f1057f44","slug":"dbt-amount-will-come-in-the-accounts-of-105-lakh-children-today-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-777-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 1.05 लाख बच्चों के खातों में आज आएगी डीबीटी की धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 1.05 लाख बच्चों के खातों में आज आएगी डीबीटी की धनराशि
Wed, 19 Jul 2023 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का यूनिफार्म, जूते-मोजे सहित अन्य सामग्री खरीदने का इंतजार खत्म हुआ। जिले में आज 1.05 लाख बच्चों के अभिभावकों के खातों में 1200-1200 रुपये की धनराशि आएगी। बीआरसी दबरई पर एक समारोह का आयोजन किया जाएगा।
जिले के 1861 परिषदीय स्कूल में 1.32 लाख बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। शासन द्वारा प्रत्येक शैक्षिक सत्र में इन बच्चों को नए जूता-मोजे, यूनीफार्म सहित अन्य सामान खरीदने के लिए 1200-1200 रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाती है। नवीन शैक्षिक सत्र 2023-24 में 1.05 लाख बच्चों के अभिभावकों के खाते में धनराशि भेजी जा रही है, जिससे बच्चे सामान की खरीदारी कर सकें। बाकी बच्चों के लिए दूसरे चरण में धनराशि भेजी जाएगी। बीएसए आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि ब्लाॅक संसाधन केंद्रों के अलावा सभी स्कूलों में बच्चों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी कर ली है।