{"_id":"652d852994f8a9f0960ef734","slug":"daughters-make-a-mark-in-the-field-of-glass-export-from-startup-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-7366-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: स्टार्टअप से कांच निर्यात के क्षेत्र में बेटियाें ने जमाई धाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: स्टार्टअप से कांच निर्यात के क्षेत्र में बेटियाें ने जमाई धाक
Tue, 17 Oct 2023 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उच्च शिक्षित शहर की बेटियों ने कांच निर्यात कारोबार के क्षेत्र में मेहनत व लगन के बलबूते अपनी धाक जमाई है। ग्लास डिजाइन, मोजेक आर्ट आदि से तकनीकी कौशल प्राप्त कर चुकीं शहर की तीन बेटियों ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित ईपीसीएच मेले में अपने हस्तशिल्प आयटम के स्टाल में लगाए। इन बेटियों ने 18 करोड़ रुपये से अधिक के विदेशी देशों के ऑर्डर भी हासिल किए हैं।पांच दशक पुराने शहर के कांच उद्योग जगत में अब आधुनिकरण के बल पर अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता वाले हस्तशिल्प आयटम तैयार हो रहे हैं। सामान्य व कई उद्यमी परिवारों के युवा भी ग्लास डिजाइन, पैकेजिंग और ग्लास आर्ट की तकनीकी शिक्षा हासिल करने के बाद निर्यात के क्षेत्र में अपनी पुख्ता पहचान बना रहे हैं। अपनी मेहनत और लगन के बलबूते शहर की कई बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय कांच कारोबार के क्षेत्र में खासी सफलता हासिल की है। इनमें रितिका जैन, श्रद्धा अग्रवाल और अंजलि अग्रवाल के नाम प्रमुख हैं। इन बेटियों के हाथों बने कांच हस्तशिल्प आयटम की घरेलू व विदेशी बाजारों में भरपूर डिमांड है। यही कारण है कि देश-विदेश के कांच कारोबारियों को मीलों पीछे छोड़ चुकीं इन बेटियों ने ईपीसीएच मेला ग्रेटर नोएडा में भी अपनी धाक जमा ली है।
-- -
निजी उद्यमिता के जरिए पाई सफलता
मोजेक आर्ट, उत्कृष्ट ग्लास डिजाइन वर्क और बाजार की मांग के अनुसार कांच हस्तशिल्प आयटम तैयार कराना किसी चुनौती से कम नहीं है। बेटियों ने उद्यमिता के जरिए इस चुनौती को स्वीकार किया है। कांच आयटम पर मोजेक आर्ट के जरिए पच्चीकारी, किसी खास देश की संस्कृति और पारंपरिक कला के अनुसार कांच आयटम तैयार कराने में माहिर इन बेटियों को अब विदेशों से भी भरपूर ऑर्डर मिल रहे हैं।
-- -
स्टार्टअप से बढ़ाए कदम
-रितिका जैन ऑनलाइन मार्केटिंग में स्नातक हैं। स्टार्टअप के जरिए कांच निर्यात के क्षेत्र में अपने कदम बढ़ाए। करीब तीन साल से कांच निर्यात के क्षेत्र में काम कर रहीं रितिका ने ईपीसीएस मेले में लगभग छह करोड़ रुपये के विदेशी ऑर्डर प्राप्त किए हैं। रितिका के मार्गदर्शन में निर्मित टेबल वेयर, बाथरूम एसेसरीज एवं ग्लास-वुड तकनीकी से बने हस्तशिल्प आयटम को ईपीसीएच मेले में आए ग्राहकों की सराहना मिली।
विज्ञापन
पहले हासिल की तकनीकी शिक्षा
-श्रद्धा अग्रवाल ने सेंट्रल डिजाइन सेंटर पूना से कंप्यूटर डिजाइनिंग में तकनीकी शिक्षा हासिल की है। साड़ी डिजाइन का कारोबार कर चुकीं श्रद्धा ने अब परिवार के नक्शे कदम पर चल कर कांच निर्यात क्षेत्र में जुड़ी हैं। श्रद्धा द्वारा तैयार कराए किचिन वेयर, होटल एसेसरीज और लाइटिंग आयटम की ईपीसीएच मेले में काफी मांग रही।
600 महिलाओं को साथ जोड़ा
-अंजलि अग्रवाल मोजेक कला के जरिए कांच हस्तशिल्प आयटम तैयार करा रहीं हैं। माउथ ब्लोइंग आयटम पर मोजेक कला के जरिए तमाम तरह की डिजाइन तैयार करा रहीं अंजली ने खुद के साथ करीब 600 महिलाओं का समूह जोड़ा है। यूपी-इपीसीएच मेला में भी मोजेक कला के जरिए आयटम की काफी मांग रहीं।