{"_id":"58441b464f1c1bd62ea8619c","slug":"daughters-enhanced-the-pride-of-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों ने बढ़ाया जिले का गौरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों ने बढ़ाया जिले का गौरव
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
Updated Mon, 05 Dec 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
गोल्ड मेडलिस्ट नम्रता वर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के दीक्षांत समारोह में जसराना की बेटी ने दो स्वर्ण पदक जीतकर जसराना का नाम रोशन किया है। वहीं, फीरोजाबाद की एक बेटी ने भी स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी कामयाबी का लोहा मनवाया।
जसराना के एलआर डिग्री कालेज में कार्यरत डा. हरिविलास की पुत्री नम्रता वर्मा ने नारायण डिग्री कालेज शिकोहाबाद से एमए हिंदी विषय से सर्वोच्च अंकों के साथ उत्तीर्ण किया है। छात्रा की उत्कृष्ट प्रतिभा पर उन्हें विवि ने मुंशीराम शर्मा स्वर्ण पदक एवं नीरू डेका स्मृति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। वहीं, नगला मिर्जा बड़ा निवासी करिश्मा सिंह पुत्री सुरेंद्र सिंह ने भी हर प्रसाद भार्गव स्वर्ण पदक हासिल किया है। उन्होंने एमए फाइनल मनोविज्ञान विषय में सर्वोच्च अंक हासिल किए हैं। शिक्षिका ने अपनी सफलता का श्रेय प्रो. एबी चौबे, प्रो. अमर प्रकाश, प्रो. प्रभाष्कर राय को दिया है। विवि के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल राम नाईक ने छात्रा को सम्मानित किया।