{"_id":"66801a4cbebd680129038790","slug":"daughter-and-family-of-inspector-harassed-by-son-in-law-in-firozabad-accused-threatening-them-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दामाद से प्रताड़ित है दरोगा की बेटी व परिवार, दे रहा धमकी; शिकायत पर पुलिस ने साधी चुप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दामाद से प्रताड़ित है दरोगा की बेटी व परिवार, दे रहा धमकी; शिकायत पर पुलिस ने साधी चुप्पी
Sat, 29 Jun 2024 08:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 29 Jun 2024 08:36 PM IST
सार
सुहागनगरी में दरोगा की बेटी व परिवार दामाद से प्रताड़ित है। आरोपी पीड़ितों को धमकी दे रहा है। शिकायत पर पुलिस ने चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन
crime a
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में दरोगा का परिवार दामाद की धमकियों से परेशान है। मामले में दरोगा की पत्नी ने थाने में तहरीर दी। इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसके चलते पीड़ित दरोगा का परिवार न्याय एवं सुरक्षा के लिए गुहार लगा रहा है।
विज्ञापन
मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के आदर्श नगर का है। यहां के निवासी देवेंद्र कुमार पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती बुलंदशहर में है। उनकी पत्नी शशिलेश देवी ने 25 जून को पुलिस को तहरीर दी थी। बताया कि उनकी बेटी प्रियंका का पति थाना क्षेत्र के ही प्रोफेसर कॉलोनी में रहता है। पूर्व में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उससे विवाद हो चुका है।
विज्ञापन
इसके खिलाफ पीड़िता की तहरीर पर थाना रकाबगंज समेत आगरा के अन्य थानों में मुकदमे पूर्व में पंजीकृत कराए जा चुके हैं। अब आरोपी दामाद अपने भाई एवं अन्य साथियों के साथ मिलकर मुकदमा वापस न लेने पर उनके बेटे की हत्या की धमकी दे रहा है। इससे दरोगा का परिवार भयभीत है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके चलते पीड़िता न्याय एवं परिवार की सुरक्षा के लिए अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रही है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह का कहना है कि इन लोगों का अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।