फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   data collect will villege government in outer state and district

बाहरी राज्यों व जिलों में फंसे लोगों का डाटा तैयार करेगी गांव की सरकार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
data collect will villege government in outer state and district
फिरोजाबाद। बाहरी जिलों अथवा प्रांतों में कामकाज अथवा अन्य कार्यों दूसरे प्रांतों में रह रहे स्थानीय लोगों का डाटा तैयार किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर ब्लाकवार ग्राम पंचायतों के जिम्मेदार लोगों को बाहर रहे रहे लोगों की सूचना एकत्रित कराने की कवायद शुरू हो गई है। बाहरी जिलों अथवा अन्य प्रांतों में रह रहे स्थानीय निवासियों के बारे में जिला प्रशासन को पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही है। कामकाज एवं लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्य व जिला में फंसे स्थानीय लोगों का डाटा उपलब्ध नहीं होने के कारण जिला प्रशासन चहाते हुए भी उनकी वांछित सहायता नहीं कर पा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में हुई एक बैठक के दौरान इस विषय पर गहन मंथन किया गया। सीडीओ ने जिला पंचायत राज विभाग के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के उन युवकों अथवा व्यक्तिओं की सूची तैयार कराने के निर्देश दिए हैं,जो कामकाज अथवा अन्य कारणों से बाहरी प्रांत अथवा जिले में गए थे। लेकिन लॉक डाउन के कारण अभी भी वहीं फंसे हुए हैं। किन्हीं कारणों से बाहर फंसे ग्रामीणों की सूची तैयार कराने के लिए ग्राम प्रधान व पंचायत सचिवों का सहयोग लिया जाएगा। सभी बीडीओ, पंचायत कर्मियों को गहन पर्यवेक्षण के जरिए जल्द से जल्द सूची तैयार कराने हिदायत दी गई है। बैठक में डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा,पीओ डूडा सुभाषवीर सिंह राजपूत,बीडीओ आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed