फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   damage, road, public, problem, firozabad

बदहाल है लेबर कॉलोनी की गलियां और सड़कें, लोग परेशान

Sun, 20 Sep 2020 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
damage, road, public, problem, firozabad
लेबर कॉलोनी फाटक के पास ओवरब्रिज निर्माण के दौरान सड़क पर बड़ा मलवा से उड़ती धूल से परेशान दुकानद - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। लेबर कॉलोनी की गलियां और सड़कें बदहाल हैं। खुदी पड़ी होने से ये स्थानीय लागों के लिए मुसीबत बन गई हैं। इन्हें ठीक कराने के लिए क्षेत्रीय लोग कई बार पार्षद और नगर निगम अधिकारियों से मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक अधिकारियों ने कोई सुध नहीं ली है। सबसे अधिक खराब स्थिति रेलवे फाटक से थाना लाइनपार को जाने वाले मार्ग की है। यहां ओवर ब्रिज निर्माण के तहत पिलरों के लिए सड़क को खोदा गया है।
विज्ञापन

आधे से अधिक पुल का निर्माण हो गया, लेकिन अभी तक सड़क नहीं बनी है। इससे सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। वाहनों के गुजरने पर धूल के गुबार उड़ते हैं। इससे सांस लेने में दिक्कत होती है। वहीं गलियों की स्थिति भी काफी दयनीय है। गलियों से पैदल निकलना दुश्वार है। इनके निर्माण के लिए कई बार कहा है।
विज्ञापन

बोले दुकानदार..
- कौशल किशोर बॉबी ने कहा कि रेलवे फाटक से लेकर थाना लाइनपार तक सड़क काफी खराब है। पैदल निकलने में भी दिक्कत होती है। आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। इसके निर्माण के लिए न तो नगर निगम पहल कर रहा है और न ही ओवर ब्रिज का निर्माण करने वाली कार्यदायी संस्था इस ओर ध्यान दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लेबर कॉलोनी निवासी ताजउद्दीन का कहना है कि करीब चार साल पहले सीवर लाइन डालने के लिए गलियों को खोदा गया था। निर्माण कार्य आज तक नहीं हो सका। इससे दिक्कत हो रही है। गलियों के निर्माण के लिए कई बार मांग की जा चुकी है। ओवरब्रिज के निर्माण के दौरान की गई खोदाई के कारण धूल उड़ती है।

- लेबर कॉलोनी निवासी विकास वाजपेयी ने कहा कि सड़क की सफाई आदि न होने से धूल-मिट्टी उड़ती है। दुकानों पर बैठना मुश्किल हो रहा है। सांस लेने में दिक्कत होने से बीमारी का खतरा भी बना है। नगर निगम ने पानी का छिड़काव भी नहीं कराया। इससे धूल मिट्टी न उड़े। दुकानदार ही पानी डालने को विवश हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed