{"_id":"334dc5329a5a55700e289d60050d538e","slug":"dacoits-attack-in-rk-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरके कालेज में बदमाशों का धावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरके कालेज में बदमाशों का धावा
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 03 Apr 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
गुरुवार रात राजा का ताल स्थित आरके इंजीनियरिंग कालेज में एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने धावा बोल दिया। चौकीदार के साथ मारपीट करते हुए उसको बंधक बना लिया। कालेज परिसर में तोड़फोड़ कर करीब 1.30 लाख रुपये लूट ले गए।
गुरुवार रात आरके कालेज में चौकीदार रामदास निवासी पैढ़त थाना एका कालेज कैंपस में सो रहा था। रात करीब 12 बजे एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने लाठी डंडे लेकर कालेज के अंदर धावा बोल दिया। उस वक्त बिजली नहीं आ रही थी। उन्होंने सबसे पहले चौकीदार को दबोच लिया। पिटाई कर उसके हाथ पैर बांध कैंपस में बने एक हाल में बंद कर दिया। बदमाशोें ने रामदास से पहले कालेज कैंप में रखे लैपटॉप के बारे में जानकारी की जब उसने बताने से मना किया तो वह प्राचार्य और कालेज स्टाफ के साथ लैब के ताले तोड़कर कमरों में प्रवेश कर गए। वहां अलमारियों के ताले तोड़कर उनमें रखी करीब 1.30 लाख रुपये की नकदी और चैक बुक के साथ कंप्यूटर लूट लिए। तभी हाल में बंधक बनाए चौकीदार ने किसी तरह अपने हाथ पैर खोल लिए और हाल के दूसरे दरवाजे से होता हुआ वह कालेज के हॉस्टल में पहुंच गया। यहां सो रहे उमाशंकर निवासी शिवनगर जाटऊ को जगाने के साथ ही बदमाशों के कालेज में होने की जानकारी दी। इस दौरान छात्र-छात्राएं भी जाग गईं। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी तो सीओ टूंडला प्रशांत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। कालेज प्राचार्य डा. राजीव जैन भी आ गए। उन्होंने कालेज मालिक नरेश बंसल को फोन से घटनाक्रम से अवगत कराते हुए टूंडला पुलिस को तहरीर दी है।
पुलिस के गले नहीं उतर रही लूट की कहानी
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही चौकीदार और कालेज स्टाफ से भी बात की। इसके बाद पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम दिए जाने की बात तो स्वीकार कर ली, लेकिन इस बात से साफ इनकार कर दिया कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाश पेशेवर नहीं हैं। उनका कालेज कैंपस में तोड़फोड़ और लूट की घटना को अंजाम देने के पीछे कोई और मकसद होगा।