{"_id":"5e46e6af8ebc3ee5e44fc30f","slug":"dabish-firozabad-news-agr4295216188","type":"story","status":"publish","title_hn":"बघेल कालोनी न्यू अंबेडकर नगर में और महिलाओं को खोजने पहुंची थी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बघेल कालोनी न्यू अंबेडकर नगर में और महिलाओं को खोजने पहुंची थी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना उत्तर न्यू आंबेडकर नगर बघेल कालोनी के पास बिहार निवासी महिला सुनीता उर्फ सुन्नी देवी एवं उसकी एक बच्ची के मिलने के बाद बिहार पुलिस उसको अपने साथ ले गई। इसी के चलते शुक्रवार को स्थानीय पुलिस ने और महिलाओं की आशंका में बघेल कॉलोनी न्यू आंबेडकर नगर में दबिश दी।
बिहार के जिला भागलपुर थाना बबेरगंज पीएसआई सिकंदर कुमार ने टीम के साथ बृहस्पतिवार को थाना उत्तर क्षेत्र के बघेल कालोनी न्यू आंबेडकर नगर में दबिश दी थी। इस दौरान मानव तस्करी कर लाई गई महिला सुनीता देवी उर्फ सुन्नी पत्नी पांडु कुमार चौधरी व उसकी दो वर्षीय बेटी निवासी अंबाबाग पासी तोला अलीगंज थाना बबेरगंज जिला भागलपुर को बरामद किया था।
टीम महिला व उसकी बेटी के साथ ही उसे 50 हजार में खरीदने वाली आरोपी महिला मीरा देवी को भी अपने साथ ले गई। इसी के साथ थाना उत्तर पुलिस ने क्षेत्र में और महिलाएं तो नहीं आईं इसकी जांच में दबिश दी। फिलहाल इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है। मीरा के पति ने बताया कि और भी महिलाओं को खरीद कर यहां लाया गया है। पुलिस को जांच करनी चाहिए।