फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dabangg beating Upset student commits suicide

दबंग की पिटाई से क्षुब्ध छात्र ने की खुदकुशी

Thu, 11 Aug 2016 12:19 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Thu, 11 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Dabangg beating Upset student commits suicide
दबंग की पिटाई से क्षुब्ध छात्र ने की खुदकुशी - फोटो : Amar Ujala
सिरसागंज में पिटाई के अपमान से क्षुब्ध होकर इंटर के एक छात्र ने पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवारीजनों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सिरसागंज थाना क्षेेत्र के गांव धनुपुरा निवासी कुलदीप जयदयाल सिंह इंटर कालेज में इंटर का छात्र था। मंगलवार को स्कूल में उसका विवाद एक सहपाठी से हो गया था। बताया यह जाता है कि सहपाठी ने ब्लैक बोर्ड पर कोई आपत्तिजनक शब्द लिख दिए थे। क्लास में शिक्षक ने जब इसके बारे में पूछा तो कुलदीप ने सहपाठी का नाम शिक्षक को बता दिया। इस पर शिक्षक ने सहपाठी की पिटाई कर दी थी। यह बात उसने (सहपाठी) घर आकर अपने परिवारीजनों को बतायी। इस पर बुधवार को सुबह गुस्से में कालेज पहुंचे सहपाठी के मामा ने सभी के सामने स्कूल कैंपस में ही कुलदीप की जमकर पिटाई कर दी। उसे जमीन पर गिराकर लातों से पीटा। उसके बाद खींचते हुए उसे कालेज के गेट से बाहर सड़क पर ले आए और यहां भी पीटा। इस अपमान से वह काफी आहत हुआ। वह घर आया तो घर पर कोई नहीं मिला। बड़ा भाई विपिन यादव एटा में सिपाही है और दूसरा भाई गुडगांव में नौकरी करता है। परिवार के अन्य सदस्य शिकोहाबाद गए थे। वह घर के पास खेत में पहुंचा और रस्सी का फंदा बना कर पेड़ पर लटक गया। दोपहर को कुलदीप के शव को पेड़ पर लटका देख गांव वालों ने परिवारीजनों को सूचना दी। परिवार वालों ने रस्सी के फंसे से कुलदीप को अलग किया तब तक वह दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पीएम कराने के लिए अस्पताल भेज दिया। मृतक कुलदीप के पिता बैजनाथ का कहना है कि दबंगों ने उसके बेटे को इतना पीटा कि उसने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुदकुशी से पहले हाथ पर लिखी पूरी घटना
ग्रामीणों ने बताया कि पेड़ पर रस्सी के फंदे पर झूलते कुलदीप के शव को जब उतारा गया उस दौरान उसके हाथ पर नीले और काले पैन से कुछ लिखा था। कुछ शब्द पढ़ने में आ रहे थे तो कुछ शब्द बरसात होने के कारण मिट गए थे। हाथ पर उसने लिखा था कि रामपाल के अरविंदा ने मुझे बहुत मारा है..। आगे चौकी अरांव लिखा था ..। कुलदीप के चचेरे भाई ने बताया कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने भी हाथ पर जो लिखा था वह पढ़ा। उन्होंने कहा कि पिटाई करने वालों की दबंगई की दहशत के चलते स्कूल में किसी ने कुलदीप को बचाने की कोशिश नहीं की। घटना के संबंध में सीओ सिरसागंज दिनेश यादव का कहना कि तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज कर दबंग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed