{"_id":"65eb57b0bb470e40610fb0b4","slug":"cylinder-prices-reduced-797-lakh-families-will-get-benefits-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-119748-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सिलिंडर के दाम हुए कम, 7.97 लाख परिवारों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सिलिंडर के दाम हुए कम, 7.97 लाख परिवारों को मिलेगा लाभ
Fri, 08 Mar 2024 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 08 Mar 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत 100 रुपये कम कर दी है। सरकार के इस निर्णय से फिरोजाबाद के 7.97 लाख उपभोक्ताओं को सीधा फायदा पहुंचेगा। वहीं केंद्र सरकार ने सीएनजी गैस की दरों में भी 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम की कटौती की घोषणा की है। ताजा निर्देश तत्काल लागू होंगे।जिले में घरेलू गैस के सामान्य उपभोक्ताओं की संख्या लगभग पांच लाख, 68 हजार है। जबकि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की संख्या दो लाख, 27 हजार हैं। केंद्र सरकार ने घरेलू गैस के दामों में 100 रुपये प्रति सिलिंडर की कमी की घोषणा की है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गईं हैं। रसोई गैस की दरों में हुई कमी का सीधा लाभ जिले में करीब 7.97 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा। तिलक नगर निवासी मधु का कहना है कि सरकार ने होली से पहले महिलाओं के हित के बारे में सोचा है। रसोई गैस सिलिंडर अभी तक 920 रुपये प्रति सिलिंडर मिलती थी, अब सौ रुपये कम 820 रुपये मिलेगी।
फरिहा निवासी कीर्ति देवी ने बताया कि सिलिंडर के दाम अधिक होने के कारण गैस जरूरत होने पर ही इस्तेमाल करती थी। चूल्हे का प्रयोग फिलहाल कर रही थी। सरकार ने सिलिंडर के दाम कर कर गरीबों को राहत दी है। हालांकि सरकार को अभी और गैस सिलिंडर के दाम करने की जरूरत है। जिला पूर्ति अधिकारी स्वीटी कुमारी ने बताया कि जिले में 49 गैस एजेंसियां हैं, इसमें करीब 7.97 उपभोक्ता हैं। इसमें करीब दो लाख उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारक हैं। सरकार के निर्णय से इन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
-- -- -
सीएनजी की दरों में भी कमी
केंद्र सरकार ने सीएनजी वाहनों के मालिकों को भी बड़ी राहत दी है। गेल इंडिया ने 92 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत वाली सीएनजी
की कीमत में 2.50 की कमी की है। सीएनजी अब लगभग 89.50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर उपलब्ध होगी। गेल के मुख्य कार्यकारी गौतम चक्रवर्ती ने बीती रात घरेलू एवं वाणिज्यिक श्रेणी की गैस दरों की घोषणा की।