फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Cylinder caught fire in a fast food shop on Balaji Mandir Road.

Firozabad News: बालाजी मंदिर मार्ग पर फास्ट फूड दुकान में सिलिंडर में लगी आग

Tue, 14 Apr 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 14 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Cylinder caught fire in a fast food shop on Balaji Mandir Road.
आग की घटना के बाद दुकान के बाहर मौजूद दुकानदार एवं फायर ब्रिगेड टीम के कर्मचारी। स्रोत संवाद - फोटो : आग की घटना के बाद दुकान के बाहर मौजूद दुकानदार एवं फायर ब्रिगेड टीम के कर्मचारी। स्रोत संवाद
शिकोहाबाद। बालाजी मंदिर जाने वाले मार्ग पर मंगलवार सुबह एक फास्ट फूड की दुकान में रखे गैस सिलिंडर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 10 बजे करीब गांव ऊबटी निवासी गुलशन शर्मा की दुकान में गैस रिसाव होने के कारण सिलिंडर में आग लग गई। देखते ही देखते दुकान के काउंटर समेत अंदर रखा हजारों रुपये का सामान जल गया। आग की लपटें उठते ही मौके पर मौजूद लोगों में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

जिसने 10 मिनट बाद आग पर काबू पा लिया। फायर स्टेशन प्रभारी ब्रजेश सविता ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, हालांकि दुकान में रखा सामान जलने से दुकानदार को नुकसान हुआ है। आग बुझने के बाद ही स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed