{"_id":"5df52a3e8ebc3e87b57f37f6","slug":"cultural-programme-firozabad-news-agr4200933169","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव में दिखी अतुल्य भारत की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव में दिखी अतुल्य भारत की झलक
विज्ञापन
एडीफाई वर्ल्ड स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को आयोजित वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनमोह लिया। इस दौरान कई प्रांतों की संस्कृति देखने को मिली। शुभारंभ डीएम चंद्र विजय सिंह, एसएसपी सचिंद्र पटेल, सीडीओ नेहा जैन ने दीप जलाकर किया।
अतुल्य भारत थीम पर आयोजित कार्यक्रमों में भारत की संस्कृति का अनोखे ढंग से प्रस्तुतिकरण किया गया। जंगल-जंगल गीत, परी डांस, सूफी डांस, क्लीन इंडिया डांस एक्ट, कॉमेडी प्ले की प्रस्तुति को जमकर सराहा। स्वच्छ भारत अभियान के फायदे भी नृत्य नाटिका के माध्यम से समझाए गए। राधा-कृष्ण लीला का मंचन भी छात्र-छात्राओं ने अनोखे अंदाज में किया।
प्रधानाचार्य शालिनी एडवर्ड ने सभी का आभार जताया। संचालन छात्र सानिद्य अग्रवाल, रिया झिंदल, हिना दिव्यांश एवं शिक्षक वरुण शर्मा और शिवम शर्मा ने किया। इस दौरान स्कूल के निदेशक ललितेश जैन, मुकेश अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, मयंक भटनागर, हेमंत अग्रवाल बल्लू, विवेक अग्रवाल, विपुल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। संवाद