{"_id":"5fe77c4a8ebc3e3b8c4ea9ed","slug":"cultural-firozabad-news-agr473729757","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह सौ दीपकों से की गई जैनाचार्य विमल सागर की सामूहिक आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह सौ दीपकों से की गई जैनाचार्य विमल सागर की सामूहिक आरती
विज्ञापन
गांधीनगर स्थित जैन मंदिर में कार्यक्रम के दौरान महाआरती करती महिला श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। समाधि सम्राट जैनाचार्य विमल सागर जी महाराज की 26वीं पुण्यतिथि शनिवार को गांधी नगर स्थित जैन मंदिर में धूमधाम से आयोजित की गई। मंदिर में वर्धमान महिला मंगल की सदस्याएं जूम एप के माध्यम से देशभर में आयोजित आयोजन से जुड़ीं। इस दौरान महिलाओं ने छह सौ दीपकों से जैनाचार्य की सामूहिक आरती की।
जैन मुनि 108 श्री अनुमान सागर महाराज और आर्यिका 105 सुज्ञानश्री माता के ससंघ सानिध्य में जैनाचार्य विमल सागर महाराज की 26वीं पुण्यतिथि जूम एप पर ऑनलाइन आयोजित की गई। देश के विभिन्नि प्रांतों से सैकड़ों लोग आयोजन से जुडे़। जैनाचार्य के पूजन के बाद सामूहिक आरती का जिम्मा आर्यिका सुज्ञानश्री माताजी ने वर्धमान महिला मंगल गांधी नगर को दिया। दोपहर दो बजे गांधी नगर स्थित जैन मंदिर में दीपक लेकर महिलाएं एकत्रित हुईं। जैनाचार्य की तस्वीर के समक्ष सामूहिक आरती की गई।
मंगल गायन के साथ जैनाचार्य का पूजन किया गया। संस्था संरक्षक मणिप्रभा जैन ने कहा जैनाचार्य विमल सागर निमित्त ज्ञानी संत थे। संयोजक मनोज जैन ने बताया कि आर्यिका सुज्ञानश्री माताजी की प्रेरणा से कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया। लता जैन, अंजली जैन, मैना सुंदरी जैन, शालू जैन, बुलबुल जैन, कल्पना जैन, संतोष जैन, रीना जैन, मीना जैन, रुकमणी जैन, बबली जैन, रितु जैन बजाज, बॉबी जैन, आरती जैन, मनोरमा जैन आदि उपस्थित रहीं।