फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   cultural

बॉर्डर पर तैनात हैं पिया, करवाचौथ पर इस तरह पर व्रत खोलेंगी यह महिलाएं

Wed, 16 Oct 2019 10:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
cultural
सदर बाजार में साड़ियों की खरीददारी करतीं महिलाएं। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। करवाचौथ में बस एक ही दिन रह गया है। सुहागिनों के लिए यह दिन बहुत खास होता है। जिन महिलाओं के पति उनसे दूर रहते हैं या जिनकी नौकरी विदेश अथवा सेना में हैं उन्होंने कुछ खास तैयारियां की हैं।
विज्ञापन


सभी ने मन पंसद साड़ियों और सात शृंगार का सामाना तो खरीद ही लिया है बस अब उन्हें कल का इंतजार है। करवाचौथ को खास बनाने के लिए महिलाओं ने बताया कि वह अब पति का फोटो देखकर ही व्रत खोल लेती थीं लेकिन इस बार वह वीडियो कॉल से पति का मुखड़ा देखेंगी। इसके बाद पानी पीकर उपवास खोलेंगी।
विज्ञापन


तिलक नगर निवासी मधु भारद्वाज ने बताती हैं कि पति बाहर नौकरी कर रहे हैं। हालांकि करवाचौथ के दिन वह अवकाश लेकर अधिकतर आ जाते हैं लेकिन सारी तैयारियां उन्हें खुद ही करनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि इस बार के लिए उन्होंने कुछ शॉपिंग ऑनलाइन और कुछ बाजार जाकर लगभग पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बस करवाचौथ के दिन बालों में लगाने के लिए गजरा आना बाकी है उसे पति ही लेकर आएंगे। वहीं जलेसर रोड निवासी सुमन सिंह ने बताया कि उनके पति सेना में तैनात हैं इस कारण उनकी ड्यूटी अक्सर बार्डर पर रहती है।


ऐसे में हर करवाचौथ पर मैं पति की फोटो से पूजा करती हूं। यह पल मेरे लिए बहुत भावुक करने वाला होता है। लेकिन इस बार टेक्नोलॉजी की वजह बहुत सुविधा हो गई है। इस बार मैं व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर अपना उपवास खोलूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed