{"_id":"66e8a99594eff7e475091284","slug":"ct-machine-in-rapura-feeder-broken-electricity-supply-to-2-thousand-houses-remained-closed-for-nine-hours-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-133439-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रैपुरा फीडर में सीटी मशीन खराब, नौ घंटे बंद रही 2 हजार घरों की बिजली सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रैपुरा फीडर में सीटी मशीन खराब, नौ घंटे बंद रही 2 हजार घरों की बिजली सप्लाई
Tue, 17 Sep 2024 03:26 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 17 Sep 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बारिश थमने के बाद बिजली कटौती में लगाम नहीं लगी है। बिजली विभाग आए दिन उपभोक्ताओं का पसीना निकाल रहा है। रविवार की रात रैपुरा फीडर पर फॉल्ट होने से नौ घंटे तक विद्युत सप्लाई प्रभावित रही। दो हजार से घरों में विद्युत सप्लाई प्रभावित रही। दिन में भी बिजली कटौती जारी रही। रविवार को रात 12:30 बजे रैपुरा फीडर पर सीटी मशीन फॉल्ट होने के कारण फुंक गई। नई सीटी मशीन उपलब्ध नहीं होने से रात में सप्लाई सुचारू नहीं हो सकी। इस कारण रैपुरा, नैपई, भीकनपुर, असमतपुर आदि क्षेत्रों के दो हजार से अधिक घर अंधकार में डूबे रहे। गांवों में बिना बिजली के अंधकार छाया रहा। मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से उपभोक्ताओं ने पूरी रात बिना बिजली के जागकर गुजारी।
सोमवार को सुबह नौ बजे के बाद विद्युत सप्लाई को सुचारू किया गया। ऐसे में उपभोक्ता पेयजल संकट से भी जूझते रहे। रात में नौ घंटे बिजली सप्लाई बाधित होने के बाद भी दिन में बिजली कटौती हुई। जेई अजय कश्यप ने बताया कि रात में सीटी केबल कट जाने से बिजली सप्लाई बंद रही थी।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह नौ बजे के बाद विद्युत सप्लाई को सुचारू किया गया। ऐसे में उपभोक्ता पेयजल संकट से भी जूझते रहे। रात में नौ घंटे बिजली सप्लाई बाधित होने के बाद भी दिन में बिजली कटौती हुई। जेई अजय कश्यप ने बताया कि रात में सीटी केबल कट जाने से बिजली सप्लाई बंद रही थी।
विज्ञापन