फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Crowds of devotees gathered to witness Ram Barat, a scene of devotion in the labour colony.

Firozabad News: राम बरात देखने उमड़ी भक्तों की भीड़, लेबर कॉलोनी में भक्ति का नजारा

Fri, 19 Sep 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 19 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees gathered to witness Ram Barat, a scene of devotion in the labour colony.
फोटोनं. 23 रामबरात में शामिल झांकी। संवाद
फिरोजाबाद। रामबरात शोभायात्रा (लेबर कालोनी) को देखने को भीड़ उमड़ पड़ी। दो दर्जन झांकियों के साथ निकली बरात को मार्ग में अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षाकर एवं आरती उतारकर स्वागत किया। भगवान राम, लक्ष्मण एवं मां जानकी को लोग अपलक निहारते रह गए। इसके साथ बैंडबाजों की धुन, काली-अखाड़ों के करतब सभी को लुभा रहे थे।
विज्ञापन

श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति लेबर कालोनी की भव्य रामबरात शोभायात्रा का शुभारंभ ने हरी झंडी दिखाकर किया। हरी झंडी मिलने के साथ रामबरात में शामिल ऊंट घोड़े के साथ भगवान गणेश की डोला आगे बढ़ना प्रारंभ हो गया। इसके साथ क्रमबद्ध तरीके से झांकी चल रही थी। भव्यता से सजे रथ पर मां जानकी सखियों के साथ सवार थीं। दूसरे रथ पर अयोध्यापति राजा दशरथ, कुलगुरु वशिष्ठ के साथ भरत एवं शत्रुघ्न थे। जबकि सबसे अंत में चल रहे रथ पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम,लक्ष्मण एवं गुरु विश्वामित्र सवार थे। इसके आगे शोभायात्रा सामिति के पदाधिकारी एवं नगर के गणमान्य नागरिक चल रहे थे। रामबरात पथवारी मंदिर चंद्रवार गेट से प्रारंभ होकर खोया मंडी, अग्रवाल धर्मशाला,छोटी छपैटी, कोटला मोहल्ला, भोजपुरा रेलवे स्टेशन होकर रेलवे ओवरब्रिज से होते हुए लेबर कालोनी की ओर बढ़ रही थी। इस दौरान मुख्य रूप से राम बारात का संयोजक तरुण दत्त बंसल, मेला संयोजक सोनू सिंह, मेला प्रभारी डा. मयंक भटनागर, मेला व्यवस्थापक गौरी शंकर शर्मा, महिला मेला संयोजक मधुरिमा वशिष्ठ,जनकपुरी प्रभारी राजीव शर्मा, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार,लक्ष्मीकांत शुक्ला, रंजीत शर्मा,कैलाश गोस्वामी, पंकज भारद्वाज, श्यामू पांडे, सुनील वर्मा,सुनील भारद्वाज, सिद्धार्थ त्रिपाठी, संजीव वशिष्ठ, कौशल किशोर बॉबी के साथ ही अन्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन



यह झांकियां रहीं शामिल
लेबर कालोनी की रामबरात शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र केरल से चलकर आई प्रमुख झांकियां रही। यह झांकी रोड शो करते हुई चल रहीं थी। झाकियों में शंकर पार्वती की झांकी,खाटूश्याम की, नरसिंह भगवान , मां राज राजेश्वरी कैलादेवी, राधा कृष्ण का झूला, शेर पर सवार मां दुर्गा, भगवान परशुराम की झांकी,कमल पर ब्रह्मा, महर्षि वाल्मीकि, शेषनाग पर कृष्ण भगवान सहित अन्य अनेक झांकी शामिल थीं। इन झांकियों को देखने को भीड़ उमड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुष्पवर्षा कर एवं आरती उतारकर किया स्वागत
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की भव्य बरात शोभायात्रा का जगह-जगह पर आरती उतारकर एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। अग्रवाल धर्मशाला पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मनोज बंसल लल्ला,प्रदीप अग्रवाल के साथ अन्य लोगों ने आरती उतारकर स्वागत किया। छोटी छपैटी स्थित चौक पर भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र बोहरे के नेतृत्व में स्वागत किया गया। यहां शिवमोहन श्रोत्रिय,आनंद अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, पंकज गुप्ता,मनीष गुप्ता,मनोज बोहरे, रामकुमार गुप्ता,मनीष यादव के साथ काफी लोग शामिल थे। मोहल्ला कोटला में पार्षद श्याम सिंह यादव ने रामबारात का स्वागत किया।



पुलिस प्रशासन के अधिकारी रहे मुस्तैद
लेबर कालोनी की रामबरात शोभायात्रा के दौरान एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद के निर्देशन में नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय, एसडीएम सदर सतेंद्र सिंह,तहसीलदार रवीश कुमार,सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया, सीओ सदर चंचल त्यागी के साथ कई थानों का पुलिस फोर्स मुस्तैद दिखाई दिया। खास ध्यान चंद्रवार गेट स्थित रेलवे लाइन पर रहा। यहां पुलिस की विशेष टीमें तैनात की गई थी। ताकि कोई हादसा नहीं होने पाए। इसकी निगरानी खुद अधिकारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed